29.6 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

पति-देवर ने मिलकर महिला को पीटा.. SNMMCH में भर्ती…

निरसा :निरसा अनुमंडल अंतर्गत एग्यारकुण्ड ब्लॉक के पास अल्लाटांड़ गांव में रविवार देर शाम घरेलू हिंसा का मामला प्रकाश में आया । आरोप है कि एक महिला को उसके पति एवं देवर ने मिलकर बुरी तरह पीटा। पिटाई से महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। उसका हाथ भी टूट गया। उसे लोगों ने सरकारी 108 एंबुलेंस द्वारा धनबाद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल में भर्ती करा दिया साथ ही इसकी सूचना निरसा पुलिस को दे दी ।

पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। आरोप है कि गांव के रणजीत लोहार ने अपने भाई संदीप लोहार के साथ मिलकर अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। हो हल्ला सुनकर आसपास के लोग जुट गये। सूचना पाकर गोपालपुर मुखिया पति सपन नाग मौके पर पहुँचे। महिला की गंभीर स्थिति को देख उसके मायके (कुंदोहित) में सूचना दी। सूचना पर पीड़िता की माँ-भाई व अन्य पहुँचे। सरकारी 108 नंबर के एंबुलेंस एवं पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस इमरजेंसी नंबर 112 पर भी फोन किया गया। एंबुलेंस तो पहुंच गया और उसे अस्पताल में भर्ती भी करा दिया गया। लेकिन आरोप है कि घंटों इंतजार के बाद भी पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुँच पायी।

हालांकि बाद में पुलिस पहुंची और आरोपी पति रणजीत लोहार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपी उसका भाई संदीप लोहार फरार हो गया है।

spot_img
Video thumbnail
11 SCOPES (Mirror Of Society) is live
02:35
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular