26.5 C
Jharkhand
Sunday, September 13, 2026

रांची में प्रायोजन (Sponsorship) योजना को लेकर ऑनलाइन वर्चुअल बैठक आयोजित…

रांची(RANCHI): उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार शनिवार, 24 जनवरी 2026 को उप विकास आयुक्त, रांची सौरभ कुमार भुवनिया की अध्यक्षता में सरकार द्वारा संचालित प्रायोजन (Sponsorship) योजना को लेकर एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन वर्चुअल बैठक आयोजित की गई।
बैठक में रांची जिले के सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, शहरी क्षेत्रों के अंचल अधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, रांची तथा जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, रांची उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखण्ड सरकार द्वारा जारी प्रायोजन देखभाल योजना (Sponsorship Care Plan) दिशा-निर्देश 2018 के तहत योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य 18 वर्ष से कम आयु के ऐसे बच्चों के जीवन स्तर में सुधार करना है, जिनके परिवार की वार्षिक आय ₹75,000 तक है।

यह योजना विशेष रूप से अनाथ, परित्यक्त, रिश्तेदारों की देखरेख में रह रहे बच्चों, गंभीर बीमारी या दिव्यांगता से ग्रसित माता-पिता के बच्चों, कारावास में बंद माता-पिता के बच्चों तथा बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी एवं दुर्व्यवहार से प्रभावित बच्चों के लिए संचालित की जा रही है।
योजना के अंतर्गत चिन्हित बच्चों के पोषण, शिक्षा, चिकित्सा एवं समग्र विकास हेतु उनके परिवार को अनुपूरक आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

बैठक में सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने प्रखण्ड अथवा क्षेत्र से न्यूनतम 10 बच्चों का चिन्हांकन सुनिश्चित करें तथा चिन्हित बच्चों की सूची एवं आवश्यक विवरण 31 जनवरी 2026 (शनिवार) तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं।
यह योजना झारखण्ड सरकार की बाल संरक्षण एवं बाल कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से जरूरतमंद बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है।

spot_img
Video thumbnail
हाजीपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजीव ब्रह्मर्षि पर 10 राउंड से अधिक फायरिंग बाल बाल बच्चे पुलिस
02:14
Video thumbnail
टाइगर जयराम महतो & स्वास्थ्य मंत्री इऱफान अंसारी,आपकी नज़र में दोनों में जनता के लिए बेहतर नेता कौन?
00:31
Video thumbnail
जिसके संग लिया था सात फेरे,उसे छोड़ इंस्टाग्राम प्रेमी की हो गयी बीवी तो पति ने ही कर दिया कन्यादान..
00:22
Video thumbnail
यंग लीडर भारत 2027 का आयोजन,देश की विकाश की रूप रेखा पर युवाओं की परखी जाएगी प्रतिभा...
03:03
Video thumbnail
छपरा में आयोजित हुई नेशनल लोक अदालत, सैकड़ों मामलों का ऑन स्पोर्ट निष्पादन भी हुआ...
01:07
Video thumbnail
धनबाद में SONU-MONU के दूसरे प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ कल, Alokik Emporio Mall में खुलेगा नया शोरूम
02:14
Video thumbnail
मॉनसून खेल महोत्सव में पहुंचे CIMFAR निदेशक,एके मिश्रा ने खास बातचीत में क्या-क्या बताया
04:20
Video thumbnail
पति को छोड़ इंस्टाग्राम प्रेमी की हो गयी पत्नी,पति ने ही कर दिया कन्या दान,अजब प्रेम की गजब कहानी...
01:43
Video thumbnail
मेयर संजीव सिंह के वकील जावेद की हत्या की साजिश नाकाम! आर्म्स-कारतूस संग अपराधी गिरफ्तार, रामगढ़ जेल
02:56
Video thumbnail
पटना SSP ने क्राइम मीटिंग में अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने का मंत्र देते हुए सभी थानेदारों को
01:54

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular