25.6 C
Jharkhand
Thursday, July 30, 2026

डेको आउटसोर्सिंग कंपनी के ओबी डंप से उड़ रही धूल, ग्रामीण परेशान…

बाघमारा: बाघमारा के बांसजोड़ा-नीचीतपुर कोलियरी क्षेत्र में संचालित डेको आउटसोर्सिंग कंपनी के ओबी डंप से उड़ रही धूल ने ग्रामीणों की जिंदगी मुश्किल कर दी है। लोग सांस लेने, खाने-पीने और रोजमर्रा के काम-काज में परेशान हैं। पेड़-पौधे, गाड़ियां और घर धूल से ढक गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर दो दिनों के अंदर समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे चक्का जाम जैसी कार्रवाई करेंगे।

बाघमारा: बांसजोड़ा और नीचीतपुर कोलियरी के आसपास रहने वाले ग्रामीणों का कहना है कि डेको आउटसोर्सिंग कंपनी के ओबी डंप से लगातार धूल उड़ रही है।घरों, खेतों और रास्तों पर धूल की परत जम गई है।

ग्रामीणों के अनुसार, धूल के कारण सांस लेने में तकलीफ हो रही है और बच्चों व बुजुर्गों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है।
पेड़-पौधे, गाड़ियां और घरों की दीवारें धूल से लथपथ हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कंपनी और संबंधित अधिकारियों को कई बार समस्या से अवगत कराया, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

ग्रामीणों का चेतावनी:

“अगर दो दिनों के भीतर धूल के उड़ने पर रोक नहीं लगी, तो हम सड़क पर उतरकर चक्का जाम जैसी कार्रवाई करेंगे।”
स्थानीय प्रशासन और कंपनी से इस मामले में जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद में SIR: 21.15 लाख वोटरों का EF डिजिटाइजेशन पूरा,4.63 लाख से अधिक नाम A.S.D.D.F.सूची में शामिल
06:01
Video thumbnail
दिसोम गुरु शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा का 4 अगस्त को इस जगह पर होगा अनावरण,JMM ने तेज की तैयारी..
03:36
Video thumbnail
हीरापुर मध्य विद्यालय में छात्रों को मिलने वाले मिड डे मील की स्थिति का ग्राउंड जीरो रिपोर्ट देखिए..
03:37
Video thumbnail
लव रिलेशन शादी और धोखा मामले में युवती द्वारा प्रेमी पर कार्रवाई में कोताही समेत थानेदार पर लगाए गए
03:53
Video thumbnail
प.चंपारण:जंगल से आबादी में पहुंचा बाघ,ग्रामीण पर हमला कर मचाई दहशत
02:43
Video thumbnail
नशा मुक्ति से जुड़े नुक्कड़ नाटक में एसएसएलएनटी की छात्राओं ने मारी बाजी...
01:32
Video thumbnail
BBMKU ने दिया नशा मुक्ति का संदेश,आप भी देखिए...
02:16
Video thumbnail
BBMKU में गूंजा नशामुक्त भारत का नारा,छात्रों की प्रस्तुति ने किया मंत्रमुग्ध....
03:48
Video thumbnail
पुलिस की वर्दी पहने झाड़ रहा था रौब,हुआ गिरफ्तार,फर्जी आईकार्ड भी बरामद...
02:10
Video thumbnail
गोविन्दपुर भीतिया मारपीट मामले के आरोपी ने सुनाई घटना की असली वजह आप भी सुनिए...
04:20

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular