26 C
Jharkhand
Thursday, July 30, 2026

परीक्षा केन्द्रों में मोबाइल सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर पूर्ण प्रतिबंध…

IMG 20260127 WA0043
परीक्षा से पूर्व विद्यालयों का भौतिक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने का निर्देश

धनबाद: आगामी 3 फरवरी से प्रारंभ होने वाली माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा को कदाचार-मुक्त एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज न्यू टाउन हॉल में उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज एवं सिटी एसपी श्री ऋत्विक श्रीवास्तव की संयुक्त अध्यक्षता में सभी केन्द्र अधीक्षक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा के सफल एवं त्रुटिरहित आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत परीक्षा केन्द्रों का भौतिक निरीक्षण कर कक्षाओं, डेस्क-बेंच, शौचालयों की साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पंखे, पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र लाने-ले जाने में प्रयुक्त वाहनों की जांच करने, पाई गई कमियों को समय रहते दूर करने, झारखंड एकेडमिक काउंसिल, रांची द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने, दंडाधिकारियों के साथ स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करने तथा प्रश्न पत्रों को समय पर परीक्षा केन्द्र तक पहुंचाने एवं परीक्षा समाप्ति के उपरांत सुरक्षित रूप से स्ट्रांग रूम में जमा कराने का निर्देश दिया।
उप विकास आयुक्त ने कहा कि छोटी-सी लापरवाही भी किसी छात्र के भविष्य को प्रभावित कर सकती है, इसलिए केन्द्र अधीक्षक, दंडाधिकारी, पुलिस बल, सहायक केन्द्र अधीक्षक एवं शिक्षक आपसी समन्वय स्थापित कर परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराएं।

वहीं सिटी एसपी ने परीक्षार्थियों की समय पर रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने, अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर सख्त रोक लगाने, परीक्षा पूर्व पूरे परिसर की सघन जांच करने तथा परीक्षा केन्द्रों में मोबाइल फोन सहित सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया।

बैठक में उपलब्ध संसाधनों के समुचित उपयोग, टाइम मैनेजमेंट, निर्धारित सीटिंग प्लान के अनुसार परीक्षार्थियों को बैठाने, वीडियोग्राफी, उपस्थिति पत्रक भरने, समय पर प्रश्न पत्र वितरण सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी दिशा-निर्देश दिए गए।
माध्यमिक परीक्षा का आयोजन दिनांक 3 फरवरी से 17 फरवरी 2026 तक प्रातः 9:45 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक किया जाएगा, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा का आयोजन 3 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक द्वितीय पाली में अपराह्न 2:00 बजे से सायं 5:15 बजे तक होगा। माध्यमिक परीक्षा प्रश्न पत्र सह उत्तर पुस्तिका के माध्यम से तथा इंटरमीडिएट परीक्षा सादी उत्तर पुस्तिका के माध्यम से आयोजित की जाएगी।

बैठक में उप विकास आयुक्त सन्नी राज, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे, अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था) हेमा प्रसाद, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, घनश्याम दुबे सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

spot_img
Video thumbnail
L. B. सिंह की 160 करोड़ की मच्युवल फंड ED ने किया फ्रीज,कारोबारियों का 1.02 करोड़ की नकदी भी हुआ जब्त
02:15
Video thumbnail
*प्यार,रिलेशन और फिर शादी के बाद फरार हुआ प्रेमी,न्याय की गुहार लगा रही प्रेमिका*
05:54
Video thumbnail
BJP सांसदों ने संसद भवन के सामने किया प्रदर्शन,मांगा JPSC JSSC घोटाला मामले में CM हेमंत का।इस्तीफा.
00:39
Video thumbnail
हीरक रोड की जल्द मरम्मत करायें DC साहब वरना निर्णायक लड़ाई लड़ेगी भाजपा,होगा बड़ा आंदोलन:तारा देवी
02:49
Video thumbnail
नक्सलियों के ख़िलाफ़ झारखंड में अब तक कि सबसे बड़ी कार्रवाई,1 करोड़ इनामी मिसिर बेसरा दो सहयोगियों संग
02:22
Video thumbnail
गुरु पूर्णिमा पर निरसा में भक्ति का संगम,हवन-यज्ञ के साथ गुरु के बताए मार्ग एवं उपदेशों पर चलने का
03:00
Video thumbnail
बलियापुर बाईपास हीरक रोड मरम्मतीकरण की DC से मांग,वरना भाजपा करेगी धानरोपनी...
01:36
Video thumbnail
स्टूडेंट, इडियट्स और अंधभक्त' वाली राहुल गांधी के बयान पर सियासी बवाल!
00:45
Video thumbnail
JPSC धांधली की जांच कर रही CID और सरकार की नियत में खोंट बता अमर बाउरी ने मुख्यमंत्री से मांगा
01:15
Video thumbnail
निशिकांत दुबे ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को कहा अय्यास, विपक्ष हुआ नाराज...
00:26

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular