29.7 C
Jharkhand
Sunday, September 13, 2026

गुरुवार से धनबाद के अधिवक्ताओं का न्यायिक कार्यों का बहिष्कार, गेट के सामने बाउंड्री वॉल से नाराजगी…

धनबाद: धनबाद बार एसोसिएशन के आह्वान पर जिले के सभी अधिवक्ता गुरुवार, 28 जनवरी से अनिश्चितकालीन न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करेंगे। यह फैसला सदर अस्पताल के मुख्य गेट के सामने बाउंड्री वॉल निर्माण कर अधिवक्ताओं का रास्ता अवरुद्ध किए जाने को लेकर उपजे विवाद के बाद लिया गया है।

इस मुद्दे को लेकर अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। बुधवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी के नेतृत्व में सैकड़ों अधिवक्ताओं ने बार कार्यालय से जिला मुख्यालय स्थित रणधीर वर्मा चौक तक आक्रोश मार्च निकाला। इस दौरान उपायुक्त और सिविल सर्जन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
आक्रोश मार्च के कारण शहर की मुख्य सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आंदोलन के दौरान सदर अस्पताल का वह मुख्य द्वार भी टूट गया, जिसे कुछ दिन पहले बंद कर दिया गया था।

अधिवक्ताओं ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे न्यायिक कार्यों से पूरी तरह दूर रहेंगे।
अधिवक्ताओं के इस फैसले का सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा। गुरुवार को जिन मामलों की सुनवाई निर्धारित है, उनमें पक्षकारों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। न्यायालयों में कामकाज ठप रहने से न्याय की उम्मीद लगाए बैठे लोगों की परेशानियां और बढ़ने की आशंका है।

spot_img
Video thumbnail
हाजीपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजीव ब्रह्मर्षि पर 10 राउंड से अधिक फायरिंग बाल बाल बच्चे पुलिस
02:14
Video thumbnail
टाइगर जयराम महतो & स्वास्थ्य मंत्री इऱफान अंसारी,आपकी नज़र में दोनों में जनता के लिए बेहतर नेता कौन?
00:31
Video thumbnail
जिसके संग लिया था सात फेरे,उसे छोड़ इंस्टाग्राम प्रेमी की हो गयी बीवी तो पति ने ही कर दिया कन्यादान..
00:22
Video thumbnail
यंग लीडर भारत 2027 का आयोजन,देश की विकाश की रूप रेखा पर युवाओं की परखी जाएगी प्रतिभा...
03:03
Video thumbnail
छपरा में आयोजित हुई नेशनल लोक अदालत, सैकड़ों मामलों का ऑन स्पोर्ट निष्पादन भी हुआ...
01:07
Video thumbnail
धनबाद में SONU-MONU के दूसरे प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ कल, Alokik Emporio Mall में खुलेगा नया शोरूम
02:14
Video thumbnail
मॉनसून खेल महोत्सव में पहुंचे CIMFAR निदेशक,एके मिश्रा ने खास बातचीत में क्या-क्या बताया
04:20
Video thumbnail
पति को छोड़ इंस्टाग्राम प्रेमी की हो गयी पत्नी,पति ने ही कर दिया कन्या दान,अजब प्रेम की गजब कहानी...
01:43
Video thumbnail
मेयर संजीव सिंह के वकील जावेद की हत्या की साजिश नाकाम! आर्म्स-कारतूस संग अपराधी गिरफ्तार, रामगढ़ जेल
02:56
Video thumbnail
पटना SSP ने क्राइम मीटिंग में अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने का मंत्र देते हुए सभी थानेदारों को
01:54

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular