35.6 C
Jharkhand
Saturday, May 30, 2026

नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, तैयारियों की समीक्षा…

रांची: रांची में नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के सफल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संचालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कक्ष जी-14 में विभिन्न निर्वाचन कोषांगों के वरीय एवं प्रभारी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी कोषांगों को समयबद्ध, पारदर्शी और जिम्मेदारीपूर्वक अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने पर जोर दिया।

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की सफलता के लिए सभी कोषांगों के बीच बेहतर समन्वय, नियमित समीक्षा और निष्पक्ष कार्यप्रणाली अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आदर्श आचार संहिता का पूर्ण रूप से पालन करते हुए कार्य करने का निर्देश दिया।

बैठक में मतदाता जागरूकता को लेकर भी विशेष चर्चा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि विभिन्न प्रचार-प्रसार माध्यमों के जरिए अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।
इस दौरान निर्वाचन, कार्मिक, मतपत्र एवं मतपेटिका, सामग्री, परिवहन, विधि व्यवस्था-सह-आचार संहिता, हेल्पलाइन एवं जनशिकायत, प्रेक्षक, प्रशिक्षण, मीडिया, निर्वाचन व्यय अनुश्रवण, सूचना तकनीकी एवं नियंत्रण सहित विभिन्न कोषांगों की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई।

अंत में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी कोषांगों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और आयोग द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्यों को पूर्ण किया जाए।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद
14:01
Video thumbnail
धनबाद:SSP प्रभात कुमार की पहल से मोबाइल खोने से मायूस लोगों के चेहरे पर ऐसे लौटी मुस्कान...
01:56
Video thumbnail
वृंदावन की भक्ति में डूबा राजगंज, राधा नाम संकीर्तन में भाव विभोर हुए भक्त...
00:54
Video thumbnail
कतरास छाताबाद फायरिंग मामले में आर्म्स के साथ 3 गिरफ्तार,22लोगों पर हुई है FIR
02:22
Video thumbnail
धनबाद में सड़क पर उतरें आइसा के कॉकरोच,NEET पेपर लीक,CBSE में धांधली को ले केंद्र सरकार को घेरा...
02:58
Video thumbnail
भाजपा नेता नंदलाल अग्रवाल एवं संजीव अग्रवाल को गोविंदपुर में क्यों किया गया सम्मानित जानिए...
03:06
Video thumbnail
राजगंज:बज्रपात से महिला की मौ'त,इलाके में पसरा मा,तम,मुआवजे की मांग...
02:26
Video thumbnail
अचानक दिन में हो गई रात और झमाझम मूसलाधार बारिश ने मौसम कर दिया सुहावना...
00:48
Video thumbnail
लोहा चोरी में वर्चस्व को ले युवक को सीने में मारी गो,ली,जांच में जुटी पुलिस
02:11
Video thumbnail
गया:दिनदहाड़े लूट की घटना से नाराज कारोबारियोंने बंद रखी बाजार...
02:38

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!