29.7 C
Jharkhand
Sunday, September 13, 2026

जैक मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2026 को लेकर तैयारी पूरी, उपायुक्त ने की समीक्षा…

IMG 20260128 WA0031

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल, रांची द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक यानी मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के सफल और निष्पक्ष संचालन को लेकर आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार सहित सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षक उपस्थित रहे। इस दौरान उपायुक्त ने परीक्षा की निष्पक्षता, सुरक्षा, अनुशासन और सुचारू संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बताया गया कि वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का आयोजन 03 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक किया जाएगा।
माध्यमिक परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 9 बजकर 45 मिनट से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगी, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा द्वितीय पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजकर 15 मिनट तक संपन्न होगी।

परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र वितरण के लिए 5 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा, वहीं प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय निर्धारित किया गया है।
रांची जिले में माध्यमिक परीक्षा के लिए कुल 87 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 32 हजार 723 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 52 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें 32 हजार 243 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी संबंधित अधिकारियों, विद्यालय एवं महाविद्यालय प्रबंधन तथा परीक्षार्थियों से परीक्षा से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की है, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचार-मुक्त वातावरण में संपन्न हो सके।

spot_img
Video thumbnail
हाजीपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजीव ब्रह्मर्षि पर 10 राउंड से अधिक फायरिंग बाल बाल बच्चे पुलिस
02:14
Video thumbnail
टाइगर जयराम महतो & स्वास्थ्य मंत्री इऱफान अंसारी,आपकी नज़र में दोनों में जनता के लिए बेहतर नेता कौन?
00:31
Video thumbnail
जिसके संग लिया था सात फेरे,उसे छोड़ इंस्टाग्राम प्रेमी की हो गयी बीवी तो पति ने ही कर दिया कन्यादान..
00:22
Video thumbnail
यंग लीडर भारत 2027 का आयोजन,देश की विकाश की रूप रेखा पर युवाओं की परखी जाएगी प्रतिभा...
03:03
Video thumbnail
छपरा में आयोजित हुई नेशनल लोक अदालत, सैकड़ों मामलों का ऑन स्पोर्ट निष्पादन भी हुआ...
01:07
Video thumbnail
धनबाद में SONU-MONU के दूसरे प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ कल, Alokik Emporio Mall में खुलेगा नया शोरूम
02:14
Video thumbnail
मॉनसून खेल महोत्सव में पहुंचे CIMFAR निदेशक,एके मिश्रा ने खास बातचीत में क्या-क्या बताया
04:20
Video thumbnail
पति को छोड़ इंस्टाग्राम प्रेमी की हो गयी पत्नी,पति ने ही कर दिया कन्या दान,अजब प्रेम की गजब कहानी...
01:43
Video thumbnail
मेयर संजीव सिंह के वकील जावेद की हत्या की साजिश नाकाम! आर्म्स-कारतूस संग अपराधी गिरफ्तार, रामगढ़ जेल
02:56
Video thumbnail
पटना SSP ने क्राइम मीटिंग में अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने का मंत्र देते हुए सभी थानेदारों को
01:54

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular