26 C
Jharkhand
Thursday, July 30, 2026

प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के विरोध और यूजीसी के समर्थन में तेली समाज की प्रेस वार्ता…

रांची: तेली जाति को निशाना बनाकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर की जा रही कथित अभद्र, आपत्तिजनक एवं जातिसूचक टिप्पणियों के विरोध तथा यूजीसी के समर्थन में झारखंड प्रदेश तेली समाज की ओर से रांची स्थित एक निजी होटल में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

यह प्रेस कॉन्फ्रेंस झारखंड प्रदेश तेली समाज के नेता शत्रुघन साहू के नेतृत्व में आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व यूजीसी के नाम पर समाज में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं और साथ ही तेली समाज को लक्ष्य बनाकर अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया जा रहा है, जो किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।

वक्ताओं ने यह भी कहा कि ओबीसी समाज के मतों से निर्वाचित होकर सांसद बनने वाले कुछ नेता यदि समाज को गुमराह करने का प्रयास करेंगे, तो ओबीसी समाज को अपने राजनीतिक रुख पर पुनर्विचार करने के लिए विवश होना पड़ सकता है।

झारखंड प्रदेश तेली समाज के नेता शत्रुघन साहू ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी या तेली जाति के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस प्रकार की बयानबाजी बंद नहीं हुई, तो तेली समाज संगठित होकर लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देगा।

उन्होंने यह भी कहा कि तेली समाज देश की एक सम्मानित और जागरूक जाति है और समाज के स्वाभिमान से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

spot_img
Video thumbnail
L. B. सिंह की 160 करोड़ की मच्युवल फंड ED ने किया फ्रीज,कारोबारियों का 1.02 करोड़ की नकदी भी हुआ जब्त
02:15
Video thumbnail
*प्यार,रिलेशन और फिर शादी के बाद फरार हुआ प्रेमी,न्याय की गुहार लगा रही प्रेमिका*
05:54
Video thumbnail
BJP सांसदों ने संसद भवन के सामने किया प्रदर्शन,मांगा JPSC JSSC घोटाला मामले में CM हेमंत का।इस्तीफा.
00:39
Video thumbnail
हीरक रोड की जल्द मरम्मत करायें DC साहब वरना निर्णायक लड़ाई लड़ेगी भाजपा,होगा बड़ा आंदोलन:तारा देवी
02:49
Video thumbnail
नक्सलियों के ख़िलाफ़ झारखंड में अब तक कि सबसे बड़ी कार्रवाई,1 करोड़ इनामी मिसिर बेसरा दो सहयोगियों संग
02:22
Video thumbnail
गुरु पूर्णिमा पर निरसा में भक्ति का संगम,हवन-यज्ञ के साथ गुरु के बताए मार्ग एवं उपदेशों पर चलने का
03:00
Video thumbnail
बलियापुर बाईपास हीरक रोड मरम्मतीकरण की DC से मांग,वरना भाजपा करेगी धानरोपनी...
01:36
Video thumbnail
स्टूडेंट, इडियट्स और अंधभक्त' वाली राहुल गांधी के बयान पर सियासी बवाल!
00:45
Video thumbnail
JPSC धांधली की जांच कर रही CID और सरकार की नियत में खोंट बता अमर बाउरी ने मुख्यमंत्री से मांगा
01:15
Video thumbnail
निशिकांत दुबे ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को कहा अय्यास, विपक्ष हुआ नाराज...
00:26

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular