21.6 C
Jharkhand
Wednesday, October 28, 2026

गंगा दामोदर एक्सप्रेस 21 मार्च तक गया और जहानाबाद से रूट बदलेगी, यात्रियों को बड़ा झटका…

धनबाद : रेलवे प्रशासन द्वारा गया स्टेशन पर प्रस्तावित ब्लॉक के कारण धनबाद-पटना के बीच चलने वाली गंगा दामोदर एक्सप्रेस 4 फरवरी से 21 मार्च तक गया-जहानाबाद होकर नहीं चलेगी। इसके स्थान पर यह ट्रेन अब बंधुआ, पैमार, तिलैया और इस्लामपुर होते हुए दौड़ेगी। इसी तरह, गोमो होकर चलने वाली हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस भी 5 फरवरी से 21 मार्च तक गया और गोमो की बजाय राजगीर-इस्लामपुर मार्ग से गुजरेगी।

रेलवे के इस फैसले से गया और जहानाबाद जाने वाले यात्रियों को खासा झटका लगा है, क्योंकि इस दौरान होली और विवाह जैसे महत्वपूर्ण मौकों पर लोगों की यात्रा पर असर पड़ेगा। इसके साथ ही ब्लॉक का असर धनबाद-पटना इंटरसिटी ट्रेन पर भी दिखाई देगा।

इस अवधि के दौरान गंगा दामोदर एक्सप्रेस को 20 के बजाय 18 बोगियों के साथ चलाया जाएगा, जिसमें दो जनरल बोगी घटाई जाएंगी। इसी प्रकार, गोमो मार्ग से चलने वाली रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस भी 20 के बजाय 18 बोगियों के साथ परिचालित की जाएगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से मार्ग परिवर्तन के दौरान धैर्य और सहयोग की अपील की है।

 

spot_img
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल को लेकर चरम सीमा पर पहुंची राजनीति,अब चलेगा बुलडोजर या बचेगा आशियाना...
06:13
Video thumbnail
दवा माफियाओं को लूट की छूट क्यो? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को लगायी फटकार...
03:40
Video thumbnail
सांसद ढुलु महतो की मौजूदगी में बारामुड़ी खटाल में महापंचायत:लेकिन हेमंत यादव ने ये क्या कह दिया...?
02:30
Video thumbnail
DC को बोलना पड़ेगा कि बारा मुड़ी खटाल नही हटेगा,सांसद ढुलु महतो ने किसको किया चैलेंज..?
04:45
Video thumbnail
एक गलत करे तो पूरा खटाल उजाड़ दे ऐसा धरती में कई पैदा नही लिया:ढुलु महतो
00:11
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल विस्थापन का मुद्दा गरमाया!ढुलू महतो के आश्वासन के बाद यदुवंशी महिलाओं ने क्या कहा?
05:11
Video thumbnail
बारामूड़ी खटाल पहुंचे ढुलू महतो ने पप्पू यादव को ले कसा तंज,बाहरी नेता नही चलेगा,बुलडोजर से पहले हम..
04:34
Video thumbnail
जमीन विवाद में हैवान बना प्रोफेसर सहयोगी के साथ गिरफ्तार,सिटी SP ने किया साजिश का पर्दाफाश..
03:42
Video thumbnail
चोरों ने हीरो सर्विस सेंटर में ऐसे दिया चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम...
01:51
Video thumbnail
चाचा ने भतीजे समेत पूरे परिवार के लिए रची थी साजिश,बरवाअड्डा कांड में आरोपी गिरफ्तार,पुलिस का खुलासा
04:00

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular