25.2 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

धनबाद के वासेपुर में गोलीबारी से दहशत….

धनबाद: धनबाद के वासेपुर इलाके में शुक्रवार देर रात हुई सनसनीखेज गोलीबारी की घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। गैंगस्टर फहीम खान के बेटे इकबाल खान के ड्राइवर बबली खान उर्फ हैदर अंसारी को दो अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी।

 तरावीह के दौरान हुई वारदात

घटना रमजान के पहले जुमा की रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। उस समय तरावीह की नमाज के कारण इलाके में काफी लोग मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ संदिग्ध युवकों से पूछताछ के दौरान कहासुनी हुई, जिसके बाद एक युवक ने पिस्तौल निकालकर फायरिंग कर दी।
गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद कलालीबागान की ओर फरार हो गए।

 हालत गंभीर, दुर्गापुर रेफर

गंभीर रूप से घायल बबली खान को पहले असर्फी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर रेफर कर दिया गया। उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

 गैंगवार की आशंका, जांच तेज

इस घटना को गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है। सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं
संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है
संदिग्धों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं
इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular