26.7 C
Jharkhand
Monday, August 24, 2026

कलभट में पानी बहाव को लेकर 6 महीने से तनाव, दो पक्ष आमने-सामने – मामला पहुंचा थाना और अंचल कार्यालय…

धनबाद: गोविंदपुर प्रखंड क्षेत्र के नगरकियारी पंचायत के नावाटांड गांव में कलभट में पानी बहाव को लेकर दो पक्षों के बीच बीते लगभग 6 महीनों से विवाद लगातार गहराता जा रहा है। मामला अब प्रशासनिक स्तर तक पहुंच चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है।

बताया जा रहा है कि एक पक्ष द्वारा कलभट में पानी के बहाव को रोकने का आरोप लगाया जा रहा है, जिससे दूसरे पक्ष को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच कई बार कहासुनी और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है।

इस मामले को लेकर दोनों पक्षों द्वारा बरवाअड्डा थाना और अंचल कार्यालय गोविंदपुर में लिखित शिकायत भी दी गई है, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही इस विवाद का समाधान नहीं किया गया, तो स्थिति और भी बिगड़ सकती है। वहीं, दोनों पक्षों से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई भी पक्ष पीछे हटने को तैयार नहीं है और अपनी-अपनी बात पर अड़ा हुआ है।

फिलहाल गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और लोग प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं।

 

spot_img
Video thumbnail
धनबाद थाना में नवनिर्मित पार्क का IG ने किया उद्घाटन,बेहतर पोलिसिंग के लिए SSP के साथ थानेदार की भी
04:07
Video thumbnail
22 kg गांजा के साथ रामगढ़ पुलिस ने एक तस्कर को किया गिरफ्तार...#Ramgarh #RamgarhPolice
02:28
Video thumbnail
रक्षा बंधन से पूर्व स्कूली बच्चों ने बाईक सवार को रक्षा सूत्र बांध हेलमेट पहनने की दिलाई शपथ...
04:02
Video thumbnail
देवेन्द्रनाथ महतो JPSC-JSSC एग्जामिनेशन रिफार्म के लिए सूबे के सभी चौबीस जिलों का करेंगे दौरा...
08:30
Video thumbnail
अपने हीं घर से लाखों का गहना चुराने वाले साला बहनोई को गोविंदपुर पुलिस ने पकड़ा,गिरिडीह की महिला थी..
01:38
Video thumbnail
निरसा में विद्युत, साउंड एवं डीजे डेकोरेटर संघ का वार्षिक महोत्सव आयोजित
02:16
Video thumbnail
धनसार में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो बाइक पर सवार 7 संदिग्ध धराए, हथियार-कारतूस बरामद#Dhanbad
02:59
Video thumbnail
राघोपुर:गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी और तेज कटाव प्रभावित क्षेत्रों का तेजस्वी यादव ने किया दौरा...
01:36
Video thumbnail
राजगंज:ज्वैलरी शॉप में एस्बेस्टस हटा कर चोरी की घटना को अंजाम दे अपराधी हुयें फरार,जांच जारी...
02:07
Video thumbnail
धनसार में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो बाइक पर सवार 7 संदिग्ध धराए, हथि,यार-कारतूस बरामद
01:57

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular