29.6 C
Jharkhand
Friday, May 1, 2026

राजगंज में चैती दुर्गा पूजा पर भव्य कलश शोभा यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब…

राजगंज: राजगंज में बुधवार को बजरंगबली दल सह चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान पूजा पंडाल परिसर से बाजे-गाजे और धार्मिक जयकारों के साथ कलश शोभा यात्रा निकाली गई।

शोभा यात्रा में हजारों कुंवारी कन्याओं एवं महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लेकर भाग लिया। श्रद्धा और उत्साह से भरी यह यात्रा राजगंज बाजार, थाना कुली और गली कुली होते हुए कॉलेज घाट पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मां दुर्गा का आह्वान कर जल भरन किया गया।

इसके बाद मां दुर्गा को पालकी में विराजमान कर पुनः पूजा पंडाल लाया गया, जहां विधि-विधान के साथ कलश स्थापना की गई। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

पूजा समिति के अध्यक्ष प्रमोद चौरसिया ने बताया कि चैती दुर्गा पूजा के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह पूजा सप्तमी से शुरू होकर दशमी तक चलेगी। दशमी के दिन मां दुर्गा के विसर्जन और भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।
“हमलोग हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य रूप से चैती दुर्गा पूजा का आयोजन कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है, साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए लोगों को जोड़ा जा रहा है।”

spot_img
Video thumbnail
शराब के नशे में ड्राइविंग करते पकड़े गए नेताजी की गाड़ी हुई सीज,अब कोर्ट में भरना होगा जुर्माना...
02:34
Video thumbnail
कहां से आये बदरा....
01:05
Video thumbnail
रक्सौल जंक्शन जल्द दिखेगा बाबा पशुपतिनाथ मंदिर के भव्य स्वरूप में पर अभी सुरक्षा बढ़ाने की आवश्यकता..
02:04
Video thumbnail
राजगंज में मौसम ने बदला मिज़ाज, आंधी-पानी से राहत के साथ नुकसान भी
00:50
Video thumbnail
गोविंदपुर में जाम से निजात के लिए ट्रैफिक डीएसपी का एक्शन, अवैध पार्किंग पर कार्रवाई
02:10
Video thumbnail
श्री श्री राधा कृष्ण शिलामयि मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन
02:16
Video thumbnail
गोविंदपुर: जानती फार्मा में नवजात की मौ,त के बाद भारी हंगा,मा, अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी।
05:20
Video thumbnail
लुसाडीह में देर रात चोरी, लाखों के सामान और नगदी पर हाथ साफ
03:12
Video thumbnail
का जी इरफान जी...? सवाल पूछे वाला पत्रकार को पिटवाइए दीजिएगा नहीं मानिएगा...
01:58
Video thumbnail
सवाल पूछने वाले पत्रकारों संग मारपीट, क्या इरफान जी आपके समर्थक गुर्गा हो गए हैं क्या...?
07:14

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!