25.2 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में टीएससी ट्रायल चयन कैम्प संपन्न, 110 कैडेट्स ने लिया हिस्सा….

गिरिडीह: रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में बुधवार को 22 बटालियन एनसीसी हजारीबाग के मार्गदर्शन में टीएससी (थल सेना कैंप) ट्रायल चयन कैम्प का सफल आयोजन किया गया। इस कैम्प में रामकृष्ण महिला महाविद्यालय एवं गिरिडीह कॉलेज, गिरिडीह के कैडेट्स ने संयुक्त रूप से भाग लिया।

कैम्प के दौरान कैडेट्स को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण दिए गए, जिसमें अपस्टिकल ट्रेनिंग, मैप रीडिंग, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, शिविर निर्माण तथा जे डी एफ एस (JDFS) कार्यक्रम शामिल रहे। कुल 110 कैडेट्स ने इसमें भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

चयन प्रक्रिया के आधार पर सफल कैडेट्स को अगले स्तर के प्रशिक्षण के लिए तैयार किया जाएगा, जिससे वे आगे होने वाले राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में भाग ले सकें।

कार्यक्रम के दौरान 22 बटालियन एनसीसी से सुबेदार बलविंदर सिंह, बीएचएम चमन सिंह, सीएचएम अतुल कुमार एवं जीसीआई कुसुम कुमारी ने कैडेट्स को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

इस अवसर पर कॉलेज की सीटीओ पूनम प्रभा मुंडू ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे कैम्प विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं लक्ष्य निर्धारण में मदद करते हैं। उन्होंने कैडेट्स को भविष्य के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज की पीटीआई पूनम कुमारी, महेंद्र कुमार सहित कैडेट्स—निशा, आकृति, शिवांगी साल्वी, उमेश, सबिता एवं सलोनी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

spot_img
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular