29.8 C
Jharkhand
Monday, August 24, 2026

देवघर साइबर पुलिस की छापेमारी मे 2 साइबर ठग दबोचे, 2 मोबाइल, 4 सिमकार्ड, और 1 प्रतिबिम्ब सिम बरामद…

देवघर :देवघर साइबर पुलिस की लगातार कार्रवाई से साइबर अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है, पुलिस कप्तान प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर DY. SP. राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में साइबर थाना पुलिस ने देवीपुर और पालोजोरी थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाकर 2 साइबर ठगों को दबोच लिया, गिरफ्तार साइबर ठग भोले-भाले लोगों को अपनी चिकनी-चुपड़ी बातों में फंसाकर ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे, छापेमारी के दौरान पुलिस ने ठगों के पास से 2 मोबाइल फोन, 4 सिमकार्ड तथा 1 प्रतिबिम्ब सिम बरामद किया है, साइबर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध तरीके से लोगों को फोन कर बैंक अधिकारी एवं अन्य सरकारी कर्मी बनकर ठगी कर रहे हैं,

सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को धर दबोचा, पुलिस जब्त मोबाइल और सिमकार्ड की तकनीकी जांच में जुटी हुई है ताकि साइबर ठगी के नेटवर्क से जुड़े अन्य अपराधियों तक पहुंचा जा सके, देवघर साइबर पुलिस की इस कार्रवाई को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है, वहीं पुलिस कप्तान प्रवीण पुष्कर ने लोगों से साइबर ठगों से सतर्क रहने और किसी भी अनजान कॉल पर बैंकिंग जानकारी साझा नहीं करने की अपील की है

spot_img
Video thumbnail
देवेन्द्रनाथ महतो JPSC-JSSC एग्जामिनेशन रिफार्म के लिए सूबे के सभी चौबीस जिलों का करेंगे दौरा...
08:30
Video thumbnail
अपने हीं घर से लाखों का गहना चुराने वाले साला बहनोई को गोविंदपुर पुलिस ने पकड़ा,गिरिडीह की महिला थी..
01:38
Video thumbnail
निरसा में विद्युत, साउंड एवं डीजे डेकोरेटर संघ का वार्षिक महोत्सव आयोजित
02:16
Video thumbnail
धनसार में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो बाइक पर सवार 7 संदिग्ध धराए, हथियार-कारतूस बरामद#Dhanbad
02:59
Video thumbnail
राघोपुर:गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी और तेज कटाव प्रभावित क्षेत्रों का तेजस्वी यादव ने किया दौरा...
01:36
Video thumbnail
राजगंज:ज्वैलरी शॉप में एस्बेस्टस हटा कर चोरी की घटना को अंजाम दे अपराधी हुयें फरार,जांच जारी...
02:07
Video thumbnail
धनसार में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो बाइक पर सवार 7 संदिग्ध धराए, हथि,यार-कारतूस बरामद
01:57
Video thumbnail
बहुत बड़ी साजिश हुई है,आगे भी साजिशें होंगी!बरवाअड्डा की घटना पर सुनिए विधायक जयराम महतो ने क्या कहा
01:02
Video thumbnail
किरण कपूर की जन्मदिवस पर जागो फाउंडेशन द्वारा सुखनूडीह मे बाल दिवस का किया गया आयोजन
03:33
Video thumbnail
मोहुल बगान में 52 लाख की लागत से बनेगा BRC भवन, निरसा विधायक ने किया शिलान्यास
02:58

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular