26.7 C
Jharkhand
Monday, August 24, 2026

भीषण सड़क हादसा, एक महिला की मौत, पांच घायल जोड़ापोखर थाना क्षेत्र का मामला…

झरिया: जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जेलगोरा में सोमवार तड़के करीब 4 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए, जबकि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान 65 वर्षीय राजमणि देवी के रूप में की गई है।जानकारी के अनुसार, सभी लोग अमलाबाद से धनबाद स्टेशन ट्रेन पकड़ने के लिए जा रहे थे। उन्हें गया में एक शादी समारोह में शामिल होना था। परिवार के सदस्य टेम्पो में सवार होकर धनबाद की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जैसे ही टेम्पो जेलगोरा के पास पहुंचा, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टेलर ने टेम्पो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेम्पो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जोड़ापोखर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए टेलर को पाथरडीह क्षेत्र से जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।इधर, घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों ने जेलगोरा-धनबाद मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने और नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

 

 

 

spot_img
Video thumbnail
धनबाद थाना में नवनिर्मित पार्क का IG ने किया उद्घाटन,बेहतर पोलिसिंग के लिए SSP के साथ थानेदार की भी
04:07
Video thumbnail
22 kg गांजा के साथ रामगढ़ पुलिस ने एक तस्कर को किया गिरफ्तार...#Ramgarh #RamgarhPolice
02:28
Video thumbnail
रक्षा बंधन से पूर्व स्कूली बच्चों ने बाईक सवार को रक्षा सूत्र बांध हेलमेट पहनने की दिलाई शपथ...
04:02
Video thumbnail
देवेन्द्रनाथ महतो JPSC-JSSC एग्जामिनेशन रिफार्म के लिए सूबे के सभी चौबीस जिलों का करेंगे दौरा...
08:30
Video thumbnail
अपने हीं घर से लाखों का गहना चुराने वाले साला बहनोई को गोविंदपुर पुलिस ने पकड़ा,गिरिडीह की महिला थी..
01:38
Video thumbnail
निरसा में विद्युत, साउंड एवं डीजे डेकोरेटर संघ का वार्षिक महोत्सव आयोजित
02:16
Video thumbnail
धनसार में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो बाइक पर सवार 7 संदिग्ध धराए, हथियार-कारतूस बरामद#Dhanbad
02:59
Video thumbnail
राघोपुर:गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी और तेज कटाव प्रभावित क्षेत्रों का तेजस्वी यादव ने किया दौरा...
01:36
Video thumbnail
राजगंज:ज्वैलरी शॉप में एस्बेस्टस हटा कर चोरी की घटना को अंजाम दे अपराधी हुयें फरार,जांच जारी...
02:07
Video thumbnail
धनसार में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो बाइक पर सवार 7 संदिग्ध धराए, हथि,यार-कारतूस बरामद
01:57

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular