29.6 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

गिरिडीह की बेटी सिद्धि वर्मा ने किया कमाल, CBSE 12वीं आर्ट्स में 94.8% अंक लाकर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया….

गिरिडीह: जिले की प्रतिभाशाली छात्रा सिद्धि वर्मा ने CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार सफलता हासिल कर गिरिडीह का नाम गौरवान्वित किया है। आर्ट्स संकाय की छात्रा सिद्धि ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि के बाद परिवार, स्कूल और जिलेभर में खुशी का माहौल है।

सिद्धि वर्मा ने अपनी 12वीं की पढ़ाई Delhi Public School Giridih से पूरी की है। स्कूल प्रबंधन एवं शिक्षकों ने उनकी सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए इसे विद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताया है।

बताया जाता है कि सिद्धि शुरू से ही पढ़ाई के प्रति काफी मेहनती और अनुशासित रही हैं। उन्होंने अपनी 10वीं की पढ़ाई B.N.S DAV Public School Giridih से पूरी की थी। लगातार बेहतर प्रदर्शन के कारण उन्होंने कम उम्र में ही अपनी अलग पहचान बना ली है।

सिद्धि वर्मा की इस सफलता के पीछे उनके माता-पिता का भी बड़ा योगदान रहा है। उनकी मां सविता कुमारी और पिता संजय कुमार वर्मा ने बेटी की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि सिद्धि वर्मा ने मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।

परिणाम घोषित होने के बाद सिद्धि को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। रिश्तेदार, मित्र, शिक्षक एवं जिले के कई गणमान्य लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। जिले में सिद्धि वर्मा की सफलता चर्चा का विषय बनी हुई है और उनकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बन रही है।

गिरिडीह से नवीन कुमार उर्फ नवीन राज टाइगर की खास रिपोर्ट

spot_img
Video thumbnail
11 SCOPES (Mirror Of Society) is live
02:35
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular