पटना:गिरिराज सिंह कहना था कि बंगला किसी व्यक्ति विशेष को नहीं मिलता, बल्कि पद के हिसाब से मिलता है – चाहे विधायक हो, सांसद हो या नेता प्रतिपक्ष। इसलिए इस पर जिद करना ठीक नहीं है। वहीं RJD इसे लालू प्रसाद के प्रति NDA की दुर्भावना बता रही है और बंगला खाली करने से साफ मना कर रही है।
इसी बातचीत में गिरिराज सिंह ने गाजियाबाद और पश्चिम बंगाल में हो रही अपराध की घटनाओं का जिक्र करते हुए अभिषेक बनर्जी पर भी सवाल उठाए। बंगाल में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ हाल में FIR दर्ज हुई है और कोयला घोटाले समेत कई मामलों में ED-CBI की जांच चल रही है। गिरिराज सिंह ने कहा कि इन सब वजहों से बंगाल की जनता में अब आक्रोश बढ़ रहा है।
बातों-बातों में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस सलाह को भी याद किया जिसमें PM ने भीषण गर्मी से बचने के लिए खूब पानी पीने और सत्तू, छाछ, आम पन्ना जैसे देसी पेय अपनाने की अपील की थी। PM खुद भी सालभर गर्म पानी पीते हैं और सत्तू को पेट और ताकत दोनों के लिए फायदेमंद मानते हैं।
कुल मिलाकर गिरिराज सिंह ने इन तीनों मुद्दों को जोड़कर बंगाल और बिहार की सियासत पर निशाना साधा।






















