29.9 C
Jharkhand
Sunday, May 31, 2026

पति ने पत्नी और उसके परिवार के लोगों पर घर में घुसकर मारने के प्रयास का लगाया आरोप, थाना में शिकायत…

झरिया: धनबाद भूली डी ब्लॉक की तन्नू तिवारी की शादी झरिया नीचे रजवाड़ी के रहने वाले वेदांता पाठक से वर्ष 2022 में हुई थी लेकिन कुछ महीने के बाद से ही रिश्ता में दरार आ गया। अब दोनों परिवार एक दूसरे पर कई तरह के आरोप प्रत्यारोप लगा रहे है।इस बीच बीते 22 मई को तन्नू तिवारी अपने परिवार और अन्य लोगों के साथ पति वेदांता के घर राजवाड़ी पहुंची और जमकर हंगामा किया। इसे लेकर लड़का वेदांता,उसकी मां कामिनी पाठक और मुहल्ले के लोगों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 22 मई को लड़की अपने परिवार और अन्य लड़कों के साथ पंहुचा और गंदी – गंदी गलियां देते हुए हमला का प्रयास किया, दरवाजा बंद होने पर तोड़ने का प्रयास किया। हो हल्ला सुनकर आस पास के लोग पहुंचे, सूचना पर झरिया थाना की पुलिस भी पहुंची तब वे लोग शांत हुए और चले गए। इस दौरान जान से मारने की भी धमकी दिया।कामिनी पाठक ने उसी दिन पुलिस को लिखित की आवेदन लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिससे पूरा परिवार काफी डरा हुआ है। कहा कि वे लोग पहले भी इस तरह की हरकत कर चुके है। वे यहां रहना भी नहीं चाहती है, क्या चाहती है ये भी अस्पष्ट नहीं है।पति वेदांत ने आरोप लगाया कि पत्नी तन्नू तिवारी का किसी दूसरे लड़के से गलत रिलेशन था उनके परिजनों को भी मालूम था लेकिन हमें नहीं बताया गया। अब सिर्फ संपति हड़पने प्रयास कर रही है। अगर उसे ससुराल में रहना होता तो शांति से बात हो सकती थी। वही मुहल्ले के लोगों ने कहा कि वे लोग दरवाजा तोड़ने और मारपीट का प्रयास कर रहे थे। जब से शादी हुआ है, लड़की और उसके परिवार इस तरह से कई बार कर चुका है। पुलिस को करवाई करनी चाहिए।वही झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन ने कहा कि दोनों ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है जांच कर मामला दर्ज किया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।

spot_img
Video thumbnail
मैथन मैराथन में जीतने वाले प्रतिभागियों को मेयर संजीव सिंह ने किया सम्मानित
01:18
Video thumbnail
10 सर्कुलर रोड की राबड़ी आवास विवाद पर बरसे गिरिराज सिंह,कहा‘सरकारी बंगला किसी की जागीर नहीं’
01:29
Video thumbnail
चरवाहा विद्यालय से नालंदा विश्वविद्यालय तक का सफर तय कर सकते हैं तो वित्त रहित को भी हम ही सुधारेंगे
01:31
Video thumbnail
जेठ की तपती दोपहरी में चारो और गोइठा की आ'ग के बीच पिछले दो सप्ताह से तपस्या कर रहे इस साधु का क्या
04:03
Video thumbnail
धनबाद के जोड़ापोखर थाना अंतर्गत डुमरी दो नंबर में हुए चर्चित गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
03:14
Video thumbnail
झारखंड T20 के लिए रोबिन मिंज की बोली ईशान किसान से कई गुणा ज्याद,सचिन- धोनी होंगे शामिल...
00:33
Video thumbnail
GST चोरी,फर्जी कम्पनियो,भाषा विवाद,राज्यसभा चुनाव व पेट्रोलियम मूल्यवृद्धि पर क्या बोलें वित्तमंत्री
06:27
Video thumbnail
वित्त मंत्री राधाकृष्ण का BJP पर बड़ा हमला, बोले- राज्यसभा चुनाव में खरीद-फरोख्त करना चाहती है BJP
00:30
Video thumbnail
जर्मनी जापान चीन के बाद अभी भारत भी हाइड्रोजन ट्रेन क्लब में शामिल...
00:34
Video thumbnail
मगही भोजपुरी अंगिका बोलने वाले भी झारखंडी,इन्हें शामिल नहीं करना बड़ी भूल:राधा कृष्ण किशोर
04:14

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!