30.1 C
Jharkhand
Tuesday, September 8, 2026

निरसा में बंद ECL क्वार्टर से 12 लाख की चोरी, छत का एलबेस्टर हटाकर घर में घुसे चोर

निरसा/धनबाद: निरसा थाना क्षेत्र की सिंदरी कॉलोनी में एक बंद ECL क्वार्टर को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। गृहस्वामी शिवाशीष भारती उर्फ गुड्डू भारती अपने साले की मौत की सूचना मिलने के बाद मंगलवार सुबह परिवार के साथ घर में ताला लगाकर बोकारो चले गए थे। गुरुवार सुबह पड़ोसियों ने घर का पिछला दरवाजा खुला देखा और अंदर सामान बिखरा होने की जानकारी गृहस्वामी को दी। सूचना मिलने के बाद शिवाशीष भारती घर पहुंचे। अंदर अलमारी, दीवान और अन्य सामान अस्त-व्यस्त मिला। इसके बाद उन्होंने निरसा थाना में चोरी की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

छत का एलबेस्टर हटाकर घर में दाखिल हुए चोर

निरसा में बंद ECL क्वार्टर से 12 लाख की चोरी, छत का एलबेस्टर हटाकर घर में घुसे चोर

गृहस्वामी के अनुसार, घर पहुंचने पर पूजा घर की छत में लगी एलबेस्टर शीट हटी हुई मिली। आशंका है कि चोरों ने इसी रास्ते से घर के अंदर प्रवेश किया। घर में दाखिल होने के बाद चोरों ने अलमारी और दीवान को खंगाला। वहां रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लेकर वे फरार हो गए। भुक्तभोगी के अनुसार चोरी गए सामान में करीब ढाई भर का सोने का चेन, तीन सोने की अंगूठियां, 10 सोने की नथ और दो जोड़ी सोने के झुमके शामिल हैं। इसके अलावा सात चांदी के सिक्के, चांदी की कटोरी, गिलास और चम्मच, तीन जोड़ी चांदी की पायल तथा तीन जोड़ी पुरानी चांदी की बिछिया भी चोरी होने की बात कही गई है।

करीब 2 लाख रुपये नकद भी ले गए चोर

निरसा में बंद ECL क्वार्टर से 12 लाख की चोरी, छत का एलबेस्टर हटाकर घर में घुसे चोर

शिवाशीष भारती के अनुसार, घर में महाजन को भुगतान करने और पुत्री के नामांकन के लिए करीब दो लाख रुपये नकद रखे हुए थे। चोर जेवरात के साथ यह रकम भी ले गए। भुक्तभोगी ने चोरी हुए सोने-चांदी के सामान की कीमत करीब आठ से दस लाख रुपये बताई है। नकदी जोड़ने पर चोरी की कुल कीमत करीब 12 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अब चोरी हुए सामान और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

पड़ोसियों के दरवाजे बाहर से किए बंद

चोरी की इस वारदात में चोरों ने असामान्य सावधानी भी बरती। बताया जा रहा है कि घर में घुसने से पहले उन्होंने आसपास के कई पड़ोसियों के मुख्य दरवाजों की कुंडी बाहर से बंद कर दी थी। आशंका जताई जा रही है कि ऐसा इसलिए किया गया, ताकि चोरी के दौरान कोई पड़ोसी घर से बाहर न निकल सके और चोरों को देख या पकड़ न सके। गुरुवार सुबह जब लोगों को शिवाशीष के घर का पिछला दरवाजा खुला मिला, तब चोरी की जानकारी सामने आई। इसके बाद पड़ोसियों के दरवाजों पर लगी बाहर की कुंडियां खोली गईं।

यह भी पढ़ें: मैथन टोल प्लाजा के पास सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से 2 ट्रक चालकों की मौत

ढाई घंटे तक चली वारदात, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

सिंदरी कॉलोनी घनी आबादी वाला क्षेत्र है और शिवाशीष भारती का क्वार्टर चारों तरफ से अन्य आवासों से घिरा हुआ है। इसके बावजूद चोरों ने कथित तौर पर करीब ढाई घंटे तक घर में चोरी की और आसपास के लोगों को इसकी भनक नहीं लगी। स्थानीय लोगों के अनुसार, रात करीब 12:30 बजे तक आसपास की स्थिति सामान्य थी। इसके बाद करीब एक बजे चोरों के घर में घुसने और लगभग साढ़े तीन बजे तक वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई है। घनी आबादी के बीच हुई इस चोरी के बाद स्थानीय लोगों ने कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही चोरों का सुराग लगाने में जुटी है।

spot_img
Video thumbnail
आज़ादी के 89 वर्ष के बाद बरवाअड्डा बड़ा जमुआ तुरी टोला में ग्रामीणों को नही मिली सड़क,किया DC का घेराव
06:29
Video thumbnail
अपोलो मल्टीसुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल कोलकाता की OPD सेवा धनबाद के कैलाश हॉस्पिटल में शुरु...
03:06
Video thumbnail
एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण साइड इफेक्ट:गोविंदपुर दुर्घटना में गर्भवती महिला की गई जा'न, 6KM सड़क जाम..
04:48
Video thumbnail
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी चाचा का हालचाल जानने पहुंचे असर्फी अस्पताल,कैसी है H अंसारी की तबियत.?
05:22
Video thumbnail
वायरल झारखंडी चाची भी पहुंची आर्यन केल्विन से मिलने पर नहीं हो सकी मुलाकात, कर ली अपने लिए ही अपील..
00:30
Video thumbnail
आर्यन केल्विन के फैंस मीट में किसी ने मारा पत्थर,पत्रकार के हाथ में लगी चोट, पूछने पर क्या दिया जवाब
00:41
Video thumbnail
आर्यन कैल्विन के फैंसमीट में उम्मीद से ज्यादा पहुंचे चाहनेवाले तो भीड़ को संभालने के लिए क्या कहा
00:18
Video thumbnail
आर्यन कैल्विन ने बेकाबू भीड़ को कहा धनबाद वाला फैंस को 5-6 सौ करोड़ चुम्मा...#आर्यन_कैल्विन
00:12
Video thumbnail
आर्यन कैल्विन का जादू,पहली बार धनबाद में किसी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के लिए fans की उमड़ी इतनी भीड़..
00:19
Video thumbnail
आर्यन केल्विन के गोल्फ ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में प्रशासन ने DJ/लाउडस्पीकर को किया प्रतिबंधित.
00:26

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular