30 C
Jharkhand
Tuesday, September 15, 2026

Ranchi Harsh Kumar Kidnapping Case: गर्लफ्रेंड के एक ताने ने रची अपहरण की साजिश, हर्ष को जंगल ले जाकर दी खौफनाक यातना

जन्मदिन की पार्टी से लौट रहा था हर्ष, रास्ते में घेरा

Ranchi Harsh Kumar Kidnapping Case: अरगोड़ा थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय हर्ष कुमार के कथित अपहरण और हत्या की कोशिश के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी आकाश कुमार साहु का हर्ष और उसके दोस्त अमन से पुराना विवाद था। जानकारी के अनुसार, हर्ष सोमवार देर रात करीब 12:10 बजे अपने दोस्तों अमन मिश्रा और आकर्यकांत वर्मा के साथ आई-20 कार से लालपुर में जन्मदिन की पार्टी से लौट रहा था। कडरू स्थित घर जाने के दौरान कार्तिक उरांव चौक के पास उनकी कार खराब हो गई। हर्ष और उसके दोस्त कार को देखने लगे। इसी दौरान एक महिंद्रा एक्सयूवी-500 वहां पहुंची। पुलिस के अनुसार, उसमें सवार तीन-चार युवक नीचे उतरे और हर्ष को जबरन अपने साथ ले जाने लगे। विरोध करने पर उसके दोस्तों के साथ भी मारपीट की गई।

जंगल में ले जाकर मारपीट और अमानवीय व्यवहार का आरोप

पुलिस के अनुसार, आरोपी हर्ष को नगड़ी थाना क्षेत्र के एक सुनसान जंगल में ले गए। हर्ष ने पुलिस को बताया कि वहां उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। पीड़ित के अनुसार, उसके गले में फंदा डालकर खींचा गया और सिगरेट से जलाने के साथ उसके कपड़े उतारकर अमानवीय व्यवहार किया गया। उसे जान से मारने की धमकी देने के साथ पिस्टल मंगाने की बात भी कही गई। आरोप है कि इस दौरान हर्ष से झारखंड सरकार के स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर भी कराए गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद रांची पुलिस ने कई टीमों को सक्रिय किया और संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू की।

नगड़ी के जंगल से सुरक्षित मिला हर्ष, चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नगड़ी इलाके के जंगल से हर्ष को सुरक्षित बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने मामले में विनय कुमार साहु, असगर खान, भोला नायक और आकाश कुमार साहु को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से कथित तौर पर घटना में इस्तेमाल XUV-500, पांच स्मार्टफोन, 6,500 रुपये और हर्ष के हस्ताक्षर वाला झारखंड सरकार का स्टांप पेपर बरामद किया है। मामले में पुलिस फरार बताए जा रहे बिट्टू और उत्तम की तलाश में भी अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर रही है।

पुराने विवाद और गर्लफ्रेंड के ताने से जुड़ी कड़ी

पुलिस जांच के मुताबिक, आकाश कुमार साहु का हर्ष और अमन के साथ कुछ महीने पहले विवाद हुआ था। कोकर इलाके में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें आकाश को ज्यादा चोट लगी थी। इसके बाद आकाश की गर्लफ्रेंड की कथित टिप्पणी ने उसे आहत किया। पुलिस के अनुसार, इसी के बाद उसने हर्ष को सबक सिखाने और गर्लफ्रेंड के सामने अपनी हिम्मत साबित करने की योजना बनाई। जांच में यह भी सामने आया है कि आकाश कथित तौर पर हर्ष का वीडियो बनाकर अपनी गर्लफ्रेंड को दिखाना चाहता था। हालांकि, वीडियो बनाए जाने से पहले ही पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें: Ramayana Jai Jai Ram Song: ‘रामायण’ में रणबीर कपूर को देखकर बदली ट्रोल्स की राय, ‘जय जय राम’ ने जीता दर्शकों का दिल?

रंगदारी मामले में पहले जेल जा चुका है मुख्य आरोपी

पुलिस के अनुसार, आकाश कुमार साहु का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वह लोहरदगा थाना क्षेत्र में रंगदारी से जुड़े एक मामले में पहले जेल जा चुका है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वर्ष 2019 में उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 387 के तहत मामला दर्ज हुआ था। फिलहाल अरगोड़ा थाना में हत्या की नीयत से अपहरण समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने में जुटी है।

spot_img
Video thumbnail
IIT ISM धनबाद में पिछले 50 वर्षों से होती आ रही है गणपति की पूजा,उड़िया कल्चर इसकी खासियत...
03:23
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान के भाई बंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,वासेपुर की गलियों में और क्या हुआ..!
03:12
Video thumbnail
वासेपुर में पीटने के बाद बंटी खान का बयान हुआ वायरल,कहा मेरा भाई आतंकवादी पुलिस कर दे इनकाउंटर....!
00:43
Video thumbnail
पूनम ह'त्या'कांड का पुलिस ने किया खुलासा,बहु को रास्ते से हटाने के लिए ससुर ने रची थीं साजिश,5अरेस्ट
03:37
Video thumbnail
बाबूलाल मरांडी के लिए DC के पास time नही है तो कार्यपालिका &विधायिका में टकराव की स्थिति है :जयराम
01:54
Video thumbnail
फुटबॉल मंच बना अखाड़ा,कांग्रेस नेता सोहराब ने JMM के अख्तर को कहा कोयला चोर,जवाब मिला लोहा चोर.बवाल!
00:54
Video thumbnail
डुमरी में झाड़ू लदी ट्रक पलटी, सड़क हुआ जाम, मौके पर पुलिस...
00:42
Video thumbnail
वासेपुर में कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पब्लिक ने जड़ दिया थप्पड़...
00:16
Video thumbnail
वासेपुर की गलियों में बंटी खान की पुलिस ने कराई परेड, इकबाल खान ने भी कह दी ये बड़ी बात
01:56
Video thumbnail
कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड देखिए वासेपुर की गलियों में
00:42

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular