27.2 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

बोकारो डीसी ऑफिस के हेड क्लर्क के घर लाखों की चोरी, पुलिस जुटी जांच में

बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। डीसी कार्यालय के हेड क्लर्क रूपेश कुमार के आवास पर चोरों ने धावा बोलते हुए 12 लाख रुपये से अधिक की ज्वेलरी और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना चीरा चास थाना क्षेत्र की नवीन को-ऑपरेटिव कॉलोनी स्थित आर्य विहार जैस्मिन 11 की है।जानकारी के मुताबिक, रूपेश कुमार अपने परिवार के साथ बिहार के औरंगाबाद में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। घर में ताला लगा हुआ था और आवास पूरी तरह से खाली था। मंगलवार सुबह जब वे वापस लौटे, तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और अलमारी का लॉकर भी क्षतिग्रस्त था। उसमें रखी करीब 10 से 12 लाख की ज्वेलरी और लगभग 35 हजार रुपये नकद गायब थे।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व डॉग स्क्वॉयड की मदद से साक्ष्य जुटाने में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।बोकारो एसपी मनोज स्वर्गियारी ने बताया कि चोरी की इस घटना की गहन जांच शुरू कर दी गई है और अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular