31.7 C
Jharkhand
Monday, July 27, 2026

रामगढ़ पुलिस ने गांजा तस्करों को धर दबोचा, 25 किलो से अधिक गांजा बरामद

रामगढ़ गांजा तस्करी का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, 25 किलो से अधिक गांजा जब्त, पतरातू रेलवे स्टेशन के पास गुप्त सूचना पर कार्रवाई, दिल्ली ले जा रहे थे गांजा

रामगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक रांची से भारी मात्रा में गांजा लेकर पतरातू रेलवे स्टेशन पहुंचने वाले हैं और वहां से दिल्ली के लिए ट्रेन पकड़ने की योजना है। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पतरातू के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से कुल 25.709 किलोग्राम गांजा जब्त किया है।

पुलिस टीम की सटीक रणनीति

गुप्त सूचना के बाद पुलिस की टीम ने पतरातू रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले पीसीसी सड़क, पुत्रियां नदी पुल के पास चेकिंग अभियान शुरू किया। जैसे ही दो संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगे, पुलिस टीम ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया।

गांजा दिल्ली ले जाकर बेचते थे तस्कर

गिरफ्तार युवकों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे रांची से गांजा लाकर दिल्ली में बेचने का काम करते हैं। एक आरोपी के पास से 11.801 किलोग्राम और दूसरे के पास से 13.908 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ NDPS (Narcotic Drugs and Psychotropic Substances) Act के तहत केस दर्ज किया गया है। आगे की जांच और पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़े : निरसा में अवैध कोयला लोडिंग के दौरान हादसा, युवक गंभीर रूप से घायल

रामगढ़ पुलिस की कार्रवाई सराहनीय

इस कार्रवाई से साफ है कि रामगढ़ पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ सख्त और सक्रिय है। समय रहते हुई यह कार्रवाई एक बड़ी तस्करी को रोकने में सफल रही है।

spot_img
Video thumbnail
छपरा:DIG की दो टूक- शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर कोई कार्रवाई नही पर उपद्रवी बचेंगे नही.
02:18
Video thumbnail
बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स में फिर लौटी पुरानी टीम, बिजली संकट पर बड़े आंदोलन की तैयारी
04:34
Video thumbnail
बोकारो में कारगिल दिवस के मौके प्रवीर शहीदों को ऐसे किया गया नमन...
02:58
Video thumbnail
धनबाद टोयोटा में हुनर का महाकुंभ,विजेताओं को मिला सम्मान,निदेशक ने किया सम्मानित...
03:02
Video thumbnail
निरसा में शवदाह गृह का शिलान्यास,4.5 लाख की लागत से बनेगी...
03:00
Video thumbnail
जमीन कब्जा के आरोपों पर कृष्ण मुरारी चौधरी का पलटवार,गलतबयानी करने वाले पर करेंगे मानहानि का मुकदमा.
10:37
Video thumbnail
"इंस्टाग्राम पर छाए PM मोदी,नई रील में पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था का किया वादा''
01:20
Video thumbnail
JPSC धांधली की परतें खुलनी शुरू! CID की ताबड़तोड़ कार्रवाई, जांच में रोज हो रहे नए खुलासे...
01:14
Video thumbnail
BCCL कर्मी को कार ने एक बार बनी दो बार टक्कर मार किया जान लेने का प्रयास,पर तस्वीरें CCTV में हो गयी
01:49
Video thumbnail
गिरिडीह में चेन छिनतई की दो घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, कटिहार से दोनों सोने की चेन बरामद
02:58

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular