24.8 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र में फर्जी नंबर प्लेट पर चल रही टाटा सूमो गोल्ड हुई जब्त, चालक गिरफ्तार

धनबाद – पूर्वी टुंडी थाना की सघन वाहन जाँच अभियान में बड़ी सफलता, पोखरिया चौक से पकड़ी गई गाड़ी

धनबाद, झारखंड: धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन वाहन जाँच अभियान के तहत एक टाटा सूमो गोल्ड वाहन को फर्जी नंबर प्लेट के साथ पकड़ा गया। वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर JH 10 AD 9731 एक मोटरसाइकिल से संबंधित पाया गया। जांच में वाहन के कोई वैध दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं किए गए। पुलिस ने वाहन को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

पोखरिया चौक पर चला विशेष चेकिंग अभियान- पूर्वी टुंडी थाना के हाथ लगी बड़ी सफलता

पूर्वी टुंडी थाना प्रभारी रवि कुमार के नेतृत्व में यह विशेष वाहन जाँच अभियान पोखरिया चौक पर शुक्रवार को लगभग 11 बजे अपराह्न शुरू किया गया। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देश पर किया गया था। अभियान के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध टाटा सूमो गोल्ड (JH 10 AD 9731) को रोका। वाहन की जांच करने पर नंबर प्लेट पर दर्ज नंबर एक दोपहिया वाहन का निकला।

यह भी पढ़े : भव्य स्वागत के लिए तैयार पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐतिहासिक रोड शो और 50,000 करोड़ की विकास सौगात

चालक के पास नहीं मिले कागजात, जेल भेजा गया

पूछताछ में चालक देवब्रत राउत कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और संबंधित धाराओं के तहत जेल भेज दिया। मामले की जांच अभी भी जारी है और यह आशंका जताई जा रही है कि मामला चोरी या अन्य आपराधिक गतिविधियों से जुड़ा हो सकता है।

अधिकारियों की प्रतिक्रिया

इस कार्रवाई पर निरीक्षक साजिद हुसैन ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी फर्जी नंबर प्लेट, चोरी की गाड़ी या बिना कागजात के वाहन को बख्शा नहीं जाएगा।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular