निरसा:विश्व बंधुत्व दिवस एवं राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्यतिथि के पावन अवसर पर निरसा स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय – ज्ञान विज्ञान भवन में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर की गई, जिसमें स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों, संस्था के सदस्यों एवं आम नागरिकों ने सहभागिता निभाई। लोगों में इस शिविर को लेकर विशेष उत्साह देखा गया, और बड़ी संख्या में युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. अवंतिका ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने हेतु भारत और नेपाल भर से 1 लाख यूनिट रक्तदान का संकल्प लिया गया है। उसी श्रृंखला में निरसा के ज्ञान विज्ञान भवन में यह रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है, जो समाज कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।






















