21.1 C
Jharkhand
Wednesday, October 28, 2026

JSSC-CGL पेपर लीक नहीं, अभ्यर्थियों से हुई ठगी, झारखंड हाईकोर्ट में दाखिल CID की जांच रिपोर्ट में खुलासा…

झारखंड:झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय (JSSC-CGL) परीक्षा का पेपर लीक नहीं हुआ था, बल्कि पेपर लीक के नाम पर अभ्यर्थियों से ठगी की गई। यह खुलासा अपराध अनुसंधान विभाग (CID) की जांच रिपोर्ट में हुआ है, जिसे झारखंड हाईकोर्ट में दाखिल किया गया।

हाईकोर्ट ने 16 सितंबर को अगली सुनवाई तय की

झारखंड हाईकोर्ट JSSC-CGL पेपर लीक मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से कराने की याचिका पर सुनवाई कर रहा है। कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 16 सितंबर तय की है। इस दौरान CID के SP स्तर के अधिकारी को शपथपत्र दाखिल कर अब तक की जांच में सामने आए तथ्यों की जानकारी देनी होगी। मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस और जस्टिस राजेश शंकर की बेंच कर रही है।

CID ने ठगी की बात स्वीकारी, पेपर लीक से इनकार

पिछली सुनवाई में CID के DSP स्तर के अधिकारी ने एक प्रति शपथपत्र दाखिल किया था, जिसे कोर्ट की सहमति से वापस ले लिया गया। इस शपथपत्र में CID ने स्पष्ट किया कि JSSC-CGL परीक्षा का पेपर लीक नहीं हुआ। जांच में अब तक यह सामने आया है कि एक समूह ने पेपर लीक के नाम पर अभ्यर्थियों से ठगी की। हालांकि, हाईकोर्ट ने इस प्रति शपथपत्र को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। अब CID के SP द्वारा दाखिल होने वाले शपथपत्र में जांच के नए तथ्यों पर सबकी नजरें टिकी हैं।

spot_img
Video thumbnail
बारामूड़ी खटाल में the Great धनबाद पॉलिटिक्स जारी,अब जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने सांसद को ऐसे दिखायाआईना
03:24
Video thumbnail
बारामूड़ी खटाल वासियों के हमदर्द बने वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय दुबे,कहा नही हटेगा आपका आशियाना,यह मेरी
01:53
Video thumbnail
धनबाद के पिकल बॉल कोच बॉलीवुड कलाकारों को दे रहे हैं प्रशिक्षण,नेशनल में दीपक ने धनबाद का नाम किया
06:02
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल को लेकर चरम सीमा पर पहुंची राजनीति,अब चलेगा बुलडोजर या बचेगा आशियाना...
06:13
Video thumbnail
दवा माफियाओं को लूट की छूट क्यो? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को लगायी फटकार...
03:40
Video thumbnail
सांसद ढुलु महतो की मौजूदगी में बारामुड़ी खटाल में महापंचायत:लेकिन हेमंत यादव ने ये क्या कह दिया...?
02:30
Video thumbnail
DC को बोलना पड़ेगा कि बारा मुड़ी खटाल नही हटेगा,सांसद ढुलु महतो ने किसको किया चैलेंज..?
04:45
Video thumbnail
एक गलत करे तो पूरा खटाल उजाड़ दे ऐसा धरती में कई पैदा नही लिया:ढुलु महतो
00:11
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल विस्थापन का मुद्दा गरमाया!ढुलू महतो के आश्वासन के बाद यदुवंशी महिलाओं ने क्या कहा?
05:11
Video thumbnail
बारामूड़ी खटाल पहुंचे ढुलू महतो ने पप्पू यादव को ले कसा तंज,बाहरी नेता नही चलेगा,बुलडोजर से पहले हम..
04:34

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular