32.8 C
Jharkhand
Thursday, June 4, 2026

“मां का अपमान नहीं सहेगा बिहार”: पटना में NDA का बिहार बंद प्रदर्शन…

राहुल गांधी के बयान को लेकर भाजपा व सहयोगी दलों का विरोध, आयकर गोलंबर पर सुबह से जुटी भीड़

पटना:कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा कथित रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी स्वर्गीय मां पर की गई टिप्पणी के विरोध में एनडीए गठबंधन द्वारा आहूत “बिहार बंद” के तहत आज राजधानी पटना में प्रदर्शन तेज हो गया है।

सुबह 7:00 बजे से ही पटना के आयकर गोलंबर चौराहे पर भाजपा महिला मोर्चा, भाजपा विधायक संदीप चौरसिया, और एनडीए के अन्य घटक दलों के नेता और कार्यकर्ता शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों के हाथों में बैनर-पोस्टर हैं और वे “राहुल गांधी हाय-हाय”, “मां का अपमान नहीं सहेगा बिहार” जैसे नारे लगा रहे हैं।

 भाजपा की मांग: राहुल गांधी माफी मांगें

प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी द्वारा की गई टिप्पणी न केवल प्रधानमंत्री मोदी का अपमान है, बल्कि मातृत्व जैसे पवित्र रिश्ते का भी निरादर है।
भाजपा नेताओं ने साफ कहा कि “मां के अपमान को बिहार कतई बर्दाश्त नहीं करेगा” और राहुल गांधी को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

 महिला मोर्चा की भी सक्रिय भागीदारी

इस प्रदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है। महिला नेत्रियों ने राहुल गांधी के बयान को “अमर्यादित और निंदनीय” बताते हुए महिला सम्मान से जोड़ते हुए माफी की मांग की है।

विपक्ष का पक्ष: “मां मां होती है” – तेजस्वी यादव

वहीं, इस मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था:

“मां, मां होती है। उसका सम्मान होना चाहिए। मां शब्द कहते ही एक सुकून और आदर का भाव आता है।”

हालांकि तेजस्वी ने बयान की आड़ में सत्ता पक्ष पर भी निशाना साधते हुए उन्हें “मुद्दों से भटकाने वाला” करार दिया।

spot_img
Video thumbnail
पानी के लिए निरसा के इस इलाके में हाहाकार,सड़क जाम कर प्रदर्शन...
02:51
Video thumbnail
PM आवास की किस्त के लिए 10 हजार रिश्वत लेना पड़ा महंगा,नवादा में आवास सहायक निगरानी के हत्थे चढ़ा..
01:39
Video thumbnail
त्रिकोणीय प्रेम की कीमत दिलशाद को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी,मास्टरमाइंड प्रेमिका गिरफ्तार,एक फरार...
03:25
Video thumbnail
🏏 धनबाद के 9 युवा खिलाड़ियों ने झारखंड टी-20 लीग में बनाई जगह!
01:27
Video thumbnail
हजारीबाग:दो मासूम भाई बहन के ह'त्या'रे द'रिंदे का पैदल परेड नही इसे फां'सी लब मिलेगी..?
00:39
Video thumbnail
हजारीबाग में भाई-बहन के दोहरे ह'त्या'कां'ड का हुआ खुलासा,आरोपी दरिंदे को पुलिस ने कराया पैदल परेड..
02:36
Video thumbnail
झरिया में 1.850 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास, बागडिगी क्षेत्र को मिलेगा बेहतर संपर्क
01:42
Video thumbnail
शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में ब्लैक आउट:जांच में पहुंचे उपायुक्त ने दिया यह निर्देश...
03:05
Video thumbnail
दीदी उससे बात करती थी लेकिन उसने चेहरे पर तेजाब फेंका,मेरे भाई को मा'र डाला,दीदी आप उसे मत छोड़ना..
02:33
Video thumbnail
गोविंदपुर:महिला से चैन छिनतई,मामला पहुंचा थाने,काला घोड़ा का नाल बेचने वाला संदिग्ध पुलिस हिरासत में!
02:43

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!