निरसा: निरसा विधानसभा अंतर्गत शासनबरिया स्थित रिद्धि सिद्धि प्लांट के मजदूरों ने बोनस की मांग को लेकर सोमवार की सुबह कंपनी का गेट जाम कर धरने पर बैठ एवं परिचालन ठप कर दिया। इस दौरान मजदूरों ने प्रबंधक के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। गेट जाम रहने के कारण लगभग आधा दर्जन वाहन खड़े हो गए। यूनियन अध्यक्ष बबलू गोप एवं महासचिव रघु मिश्रा ने कहा की 2020 में प्रबंधन के साथ वार्ता हुई थी की आगामी पांच वर्षो तक 2021, 2022, 2023 एवं 2024 तक 11 प्रतिशत बोनस दिया जाएगा। उसके बाद बैठक कर आने वाले वर्षो में बोनस पर विचार विमर्श किया जाएगा। हमलोग जब इस साल प्रबंधक के साथ बात करने गए तों वे बोनस बढ़ाने के बजाय कम करने की बात कहने लगे। हमलोगों की मांग है की इस साल कम से कम 15 प्रतिशत बोनस देना होगा। अन्यथा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहेगा एवं परिचालन ठप रहेगा.





















