29.7 C
Jharkhand
Monday, August 24, 2026

डीसी और एसएसपी ने किया फ्लैग मार्च…

IMG 20250928 WA0002

धनबाद:धनबाद जिला प्रशासन ने नवरात्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को परखने और जनता में विश्वास कायम करने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। इस फ्लैग मार्च में डीसी आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार, और अन्य प्रशासनिक अधिकारी तथा थाना प्रभारी शामिल रहे।

फ्लैग मार्च के दौरान कतरास, बाघमारा समेत कई संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। प्रशासन का यह कदम पूजा पंडालों और मेलों में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया है।

पत्रकारों से बातचीत में डीसी आदित्य रंजन ने बताया कि—

“सुरक्षा के साथ-साथ यह भी देखा जा रहा है कि पूजा करने आए श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाओं की क्या व्यवस्था है।”

उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में भूली में एक पूजा पंडाल गिरने की घटना को देखते हुए विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। संबंधित क्षेत्र के भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता (Executive Engineer) और कनीय अभियंता (JE) को यह जिम्मेदारी दी गई है कि सभी पंडालों की मजबूती की जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो।

डीसी ने आमजन से यह अपील भी की कि—

“अगर कहीं किसी प्रकार की व्यवस्था में कमी महसूस हो तो प्रशासन से तुरंत संपर्क करें, समस्या का समाधान किया जाएगा।”

वहीं एसएसपी प्रभात कुमार ने भी फ्लैग मार्च के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में तैनात सुरक्षा बलों से मुलाकात की और उनकी जरूरतों की जानकारी ली।

एसएसपी ने श्रद्धालुओं से अपील की कि—

“मेले में आने के लिए यथासंभव कम से कम निजी वाहनों का उपयोग करें, ताकि भीड़-भाड़ कम हो और ट्रैफिक नियंत्रण में रहे।”

spot_img
Video thumbnail
देवेन्द्रनाथ महतो JPSC-JSSC एग्जामिनेशन रिफार्म के लिए सूबे के सभी चौबीस जिलों का करेंगे दौरा...
08:30
Video thumbnail
अपने हीं घर से लाखों का गहना चुराने वाले साला बहनोई को गोविंदपुर पुलिस ने पकड़ा,गिरिडीह की महिला थी..
01:38
Video thumbnail
निरसा में विद्युत, साउंड एवं डीजे डेकोरेटर संघ का वार्षिक महोत्सव आयोजित
02:16
Video thumbnail
धनसार में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो बाइक पर सवार 7 संदिग्ध धराए, हथियार-कारतूस बरामद#Dhanbad
02:59
Video thumbnail
राघोपुर:गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी और तेज कटाव प्रभावित क्षेत्रों का तेजस्वी यादव ने किया दौरा...
01:36
Video thumbnail
राजगंज:ज्वैलरी शॉप में एस्बेस्टस हटा कर चोरी की घटना को अंजाम दे अपराधी हुयें फरार,जांच जारी...
02:07
Video thumbnail
धनसार में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो बाइक पर सवार 7 संदिग्ध धराए, हथि,यार-कारतूस बरामद
01:57
Video thumbnail
बहुत बड़ी साजिश हुई है,आगे भी साजिशें होंगी!बरवाअड्डा की घटना पर सुनिए विधायक जयराम महतो ने क्या कहा
01:02
Video thumbnail
किरण कपूर की जन्मदिवस पर जागो फाउंडेशन द्वारा सुखनूडीह मे बाल दिवस का किया गया आयोजन
03:33
Video thumbnail
मोहुल बगान में 52 लाख की लागत से बनेगा BRC भवन, निरसा विधायक ने किया शिलान्यास
02:58

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular