32.7 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

प्रधानमंत्री की कथनी और करनी में अंतर..मोदी पर जमकर निशानासाधे शंकराचार्य…

बिहार विधानसभा की सभी सीटों पर शंकराचार्य लड़ाएंगे निर्दल गौ भक्त प्रत्याशी।

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी ने बिहार में सनातनी राजनीति का किया शंखनाद।

निकालीं जाएगी मतदाता संकल्प यात्रा। बिहार में सभी विधानसभा क्षेत्रों लड़ाएंगे प्रत्याशी।

गौ भक्त लड़ेंगे विधानसभा चुनाव। शंकराचार्य गौ भक्तो का करेंगे चुनाव प्रचार।..सनातनी हिन्दुओं से करेंगे गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए गौ भक्तो के लिए मतदान की अपील।

छपरा: गौ रक्षा के लिए संकल्पित जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज जी ने कहा कि “सनातन धर्म की रक्षा तभी संभव है जब हम गौ माता का संरक्षण करेंगे। गौ रक्षा हमारी आस्था का विषय ही नहीं, बल्कि यह हमारे समाज और संस्कृति की भी आधारशिला है।” उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में केवल उन्हीं प्रत्याशियों को वोट दें, जो गौ रक्षा को लेकर स्पष्ट और दृढ़ संकल्पित हों। जगद्गुरु।शंकराचार्य जी आज अपनी यात्रा के क्रम में छपरा पहुंचे और छपरा पहुंचने पर उन्होंने एक सभा को संबोधित किया और उसके बाद उन्होंने पत्रकार सम्मेलन करते हुए बताया की हम सभी राष्ट्रीय पार्टी के दिल्ली कार्यालय पर गये और पूछा कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए अपना पक्ष लोक सभा सदन में रखिए और अपने पक्ष को हमें बताइए लेकिन अभी किसी भी राजनीतिक दल ने अभी तक अपना पक्ष गौ माता के विषय में नहीं बताया। इसलिए अब मजबूरी में हमें बिहार विधानसभा चुनाव में गौ भक्त प्रत्याशी उतारना पड रहा है शंकराचार्य जी ने यह भी घोषणा की कि वह आगामी विधानसभा चुनावों में सभी विधानसभा क्षेत्रों से अपने उम्मीदवार खड़े करेगी।

उन्होंने कहा कि नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद औपचारिक रूप से यह बताया जाएगा कि कौन-कौन उम्मीदवार उनके तरफ से चुनाव लड़ रहे हैं। छपरा में में आयोजित इस कार्यक्रम में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक माहौल से परिपूर्ण रहा। भक्तों ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज जी के संदेश को श्रद्धा और उत्साह के साथ आत्मसात किया।जगतगुरु शंकराचार्य ने कहा कि हम अब चुप बैठने वाले नहीं हैं। बिहार में होने वाली विधानसभा चुनाव में हम ऐसे उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतरेंगे जो राष्ट्रभक्ति हो और गौ भक्त हो। उन्होंने भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से बहुत उम्मीद थी और जब यह आए थे तो उन्होंने ऐसे वक्तव्य दिए थे इसे लगता था कि अब भारत में गौ हत्या पूरी तरह से बंद हो जाएगी लेकिन इसके बावजूद आज तक कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी लंबे समय से प्रधानमंत्री हैं और अगर वह चाहते तो गो हत्या पूरी तरह से बंद कर सकते थे लेकिन बंद करना तो दूर की बात है बल्कि उन्होंने तो गौ हत्या और बढ़ा दिया है उनके कथनी और करनी में अंतर है ।इसलिए हमें मजबूरन यह कदम उठाना पड़ा है। हम केंद्र सरकार से यह मांग करते हैं कि जल्द से जल्द बूचड़ खाना बंद किया जाए नहीं तो हम और हमारे सनातनी हिंदू इसको स्वयं बंद कर आएंगे। आई लव मोहम्मद के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है यह केवल लोगों का ध्यान भटकने की बात है।

 

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular