25.2 C
Jharkhand
Thursday, August 6, 2026

कफ सिरप से कई बच्चों की जान चली गई…

मध्य प्रदेश और राजस्थान में सर्दी-खांसी की दवाओं (कफ सिरप) से बच्चों की मौत की आशंका जताई जा रही है। अब तक दोनों राज्यों में 11 बच्चों की मौत हो चुकी है। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में सबसे ज्यादा मौतें दर्ज की गई हैं। यहां पिछले 20 दिनों में 9 बच्चों की मौत कफ सिरप के पीने के बाद किडनी फेल होने की वजह से हुई। ज्यादातर बच्चों ने नागपुर के निजी अस्पतालों में दम तोड़ा। वहीं, राजस्थान में दो बच्चों की मौत हुई है, जबकि कई अन्य बच्चे अस्पताल में इलाजरत हैं। प्रारंभिक जांच में खांसी की दवा को मौत का संभावित कारण माना जा रहा है। इस घटना के सामने आने के बाद ड्रग कंट्रोलर ने तुरंत संबंधित सिरप पर रोक लगा दी है। दवा को आगे की जांच के लिये लैब भेजा गया है। चिकित्सकों को सलाह दी गई है कि वे इन सिरप को बच्चों को न लिखें। राजस्थान में जिन बच्चों की तबियत बिगड़ी, उनमें इस्तेमाल किया गया सिरप है: Dextromethorphan Hydrobromide Syrup (डेक्स्ट्रोमेथोर्फन हाइड्रोब्रोमाइड सिरप)। अभिभावकों से अपील है कि बच्चों को किसी भी अनवांछित सिरप या दवा न दें और बच्चों में खांसी या सर्दी की शिकायत होने पर तुरंत योग्य डॉक्टर से सलाह लें।

spot_img
Video thumbnail
गड्ढों में तब्दील सड़क, जिम्मेदारों की चुप्पी से बढ़ी मुश्किलें हाल ए बलियापुर भुईफोड़ मार्ग...
03:22
Video thumbnail
IPS प्रभात कुमार के नेतृत्व में धनबाद पुलिस कर रही है बेहतर काम,IG ने की सराहना...
02:50
Video thumbnail
JPSC-JSSC मामले में इरफान अंसारी बोले- झारखंड को गुजरात-बिहार से न जोड़ें...
00:59
Video thumbnail
"ॐ गड्ढा विस्ताराय नमः!" जर्जर सड़क पर जीप सदस्य पति आशीष महतो का अनोखा विरोध..#Dhanbad #Jharkhand
02:42
Video thumbnail
भूधंसान के बाद अब तक नही मिली विस्थापितों को सहयोग,बारिश में खुले में गुजारी रात देखिए ग्राउंड जीरो.
06:36
Video thumbnail
SSLNT के निकट AK 47 की तस्वीर के साथ पोस्टर में लगाया,ABVP ने पोस्टर फाड़ा,धनबाद थाने में की शिकायत
03:15
Video thumbnail
मानसून सत्र से पूर्व सर्वदलीय बैठक के बाद JPSC-JSSC मेधा घोटाला पर CM हेमंत ने तोड़ी चुप्पी...
03:35
Video thumbnail
सर्वदलीय बैठक में छात्र आंदोलन,नियुक्ति घोटाले और सूखे पर विशेष चर्चा की मांग उठी:जयराम महतो
00:46
Video thumbnail
तेज बारिश से कुमारदुभी में टूटा निर्माणाधीन पुलिया का डायवर्सन,हजारों लोग प्रभावित....
02:59
Video thumbnail
कैमूर:मां मुंडेश्वरी धाम में शुरू हुई हैलीकॉप्टर सेवा...
04:04

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular