24.8 C
Jharkhand
Friday, September 11, 2026

बोकारो में चोरों ने एक बार फिर से अपना सिर उठाना शुरू कर दिया है…

बोकारो: ताजा मामला सेक्टर 12A का है, जहां बंद पड़े एक आवास में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। चोरों ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को उखाड़ दिया, और ताला तोड़कर लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया।

घटना बोकारो के सेक्टर 12A स्थित आवास संख्या 1016 की है, जो कि गृहस्वामी रामबाबू का है। रामबाबू अपनी पत्नी के साथ पूणे गए हुए थे और घर बंद था। इसी दौरान चोरों ने मौका देख घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

सबसे पहले चोरों ने सीसीटीवी कैमरे को उखाड़ दिया, जिससे उनके पहचाने जाने का खतरा खत्म हो जाए। इसके बाद मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और घर के अंदर घुसकर कीमती सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

पड़ोसियों ने दी सूचना

घटना की सूचना पड़ोसियों ने पुलिस और गृहस्वामी को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। उधर, रामबाबू भी पूणे से बोकारो के लिए रवाना हो गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, गृहस्वामी के लौटने के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा कि चोरी में क्या-क्या सामान और कितनी कीमत की संपत्ति चोरी हुई है।

स्थानीय लोगों में दहशत

वारदात के बाद इलाके में चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर लोगों में दहशत है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्ती तेज करने और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है।

spot_img
Video thumbnail
ट्रैफिक पुलिस पर हाथ छोड़े जाने से नाराज हुए धनबाद SSP,फुटेज के आधार पर FIR दर्ज करने का दिया निर्देश
00:29
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL परीक्षा में धांधली की जांच CBI से हो जाए तो जांच की आंच CM तक पहुंचेगी:राज सिन्हा
02:50
Video thumbnail
अभ्यर्थियों को बेचे गए नौकरी के पाई पाई का हिसाब बता रहे हैं सांसद ढुलु महतो,जरा चेक कर लीजिए...
02:53
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे..
02:54
Video thumbnail
अधिकारी उंदण्ड हो रहे हैं उनका हिसाब BJP की सरकार आएगी तो किया जाएगा,DC द्वारा ज्ञापन रिसीव के लिए
04:55
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे...
02:54
Video thumbnail
JSSC JPSC CGL समेत तमाम परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ जिला मुख्यालय धनबाद में भाजपा का आंदोलन Live
02:35
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular