37.9 C
Jharkhand
Monday, June 8, 2026

डॉ. बी. एन. गुप्ता को लाईफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, डिब्रूगढ़ में आयोजित EIZOC 2025 सम्मेलन में मिला सम्मान….

धनबाद:दिनांक 11-12 अक्टूबर 2025 को असम के डिब्रूगढ़ में आयोजित Eastern India Zonal Ophthalmological Congress (EIZOC) के वार्षिक सम्मेलन में धनबाद के सुप्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ, IMA अध्यक्ष एवं नवज्योति नेत्रालय (जोड़ाफाटक) के प्रमुख चिकित्सक डॉ. बी. एन. गुप्ता को उनके दीर्घकालिक योगदान और समाज सेवा के लिए लाईफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में पूर्वी भारत सहित देशभर से कई नामचीन नेत्र विशेषज्ञों ने भाग लिया और नेत्र चिकित्सा क्षेत्र में हो रहे नवीन अनुसंधानों एवं तकनीकी विकास पर अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए।
सम्मेलन के मुख्य अतिथियों एवं देशभर के वरिष्ठ चिकित्सकों ने डॉ. गुप्ता को बधाई देते हुए उनके चार दशक से अधिक लंबे सेवाकाल और समाज में किए गए कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

डॉ. गुप्ता की प्रतिक्रिया:

“यह सम्मान मेरे लिए एक प्रेरणा है। मैं इस अवसर पर सभी का आभार व्यक्त करता हूं और आगे भी नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में समाज सेवा के लिए कटिबद्ध हूं।”

एक नेत्र विशेषज्ञ परिवार:

उल्लेखनीय है कि डॉ. गुप्ता का परिवार भी नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में अग्रणी है:

  • उनकी पत्नी डॉ. मंजुबाला,
  • पुत्र डॉ. अंकित,
    इन दोनों के साथ वे धनबाद के नवज्योति नेत्रालय में कार्यरत हैं।
    वहीं उनकी पुत्री डॉ. ऋचा एवं दामाद डॉ. अभिषेक, दिल्ली के रोहिणी में स्थित Sunetram Eye Care में नेत्र रोग विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत हैं।

इस प्रकार यह परिवार न केवल धनबाद, बल्कि पूरे देश में एक नेत्र विशेषज्ञ परिवार के रूप में जाना जाता है।

बधाइयों का तांता:

सम्मान की घोषणा के बाद से ही झारखंड नेत्र सोसाइटी, IMA धनबाद, राज्य एवं देश के विभिन्न हिस्सों से चिकित्सकों और सामाजिक संगठनों द्वारा डॉ. गुप्ता को लगातार बधाइयाँ मिल रही हैं।

spot_img
Video thumbnail
साइबर अपराधियों को एटीएम और सिम बेचने का खुलासा, एक दबोचा गया
03:04
Video thumbnail
पटना:कोचिंग विवाद &छात्रों की प्रोटेस्ट पर BBMKU कुलपति प्रो.रामकुमार सिंह की नसीहत...
00:39
Video thumbnail
बार बार पेपर लीक को लेकर DCA के मनोज सर ने सिस्टम पर ऐसे उठाया सवाल...
00:32
Video thumbnail
DCA ने आयोजित की मार्गदर्शन 0.4 कुलपति समेत कई शिक्षाविद पहुंचे..सफलता का कोई शार्ट कर्ट नही होता...
05:20
Video thumbnail
राबड़ी आवास की सुरक्षा हटाई गई तो RJD कार्यकर्ताओं ने संभाला मोर्चा,लाठी लेकर कर रहे हैं पहरेदारी...
00:36
Video thumbnail
धनबाद नगर निगम बगैर पानी पिलाये लोगों से वसूल रही है बिल,भेलाटांड वासियों के गम्भीर आरोप..
00:26
Video thumbnail
धनबाद के उत्सव भवन में रविवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय चंद्रवंशी समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक
04:02
Video thumbnail
तीन दिन के दौरे पर बिहार पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत।
00:39
Video thumbnail
बढ़ी खान सर की मुश्किलें,अब अग्निशमन विभाग ने भेजा नोटिस,सुरक्षा मानकों का पालन नही करने का है आरोप..
00:34
Video thumbnail
गोमो पुराना बाजार जहां महात्मा गांधी की प्रतिमा के निकट कूड़े-कचड़े का अंबार,क्यो मौन हैं जिम्मेवार..
02:26

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!