26.6 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाकर की लूट, संयुक्त मोर्चा ने किया कॉलीयरी बंद — प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन…

निरसा: ईसीएल मुगमा एरिया अंतर्गत बैजना 29 नंबर इंकलाइन के समीप बीती देर रात अज्ञात अपराधियों ने धावा बोल दिया। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड सुखदेव भुईया और मृत्युंजय मंडल को अपराधियों ने पिस्टल की नोक पर बंधक बना लिया। दोनों गार्डों के साथ मारपीट कर अपराधी कैबल काटकर फरार हो गए।

घटना के बाद जब दोनों गार्ड किसी तरह बंधनमुक्त हुए, तो उन्होंने सायरन बजाकर सहायता की कोशिश की। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि घटना स्थल सीआईएसएफ कैंप से मात्र 50 मीटर की दूरी पर होने के बावजूद कोई जवान मौके पर नहीं पहुंचा। बाद में भुक्तभोगियों ने प्रबंधन को सूचना दी, जिसके बाद ईसीएल सिक्योरिटी टीम मौके पर पहुँची, लेकिन तब तक अपराधी फरार हो चुके थे।

सुबह होते ही मजदूरों में आक्रोश फैल गया। दोनों पीड़ित गार्डों को साथ लेकर मजदूरों ने बैजना 31 नंबर कॉलीयरी में संयुक्त मोर्चा ट्रेड यूनियन के बैनर तले सुरक्षा की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मजदूरों ने कामकाज पूरी तरह ठप कर दिया और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

सूचना मिलते ही कंपनी के अधिकारी और अभिकर्ता मौके पर पहुँचे तथा आंदोलनरत मजदूरों को समझाने का प्रयास किया।

 

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular