33.5 C
Jharkhand
Friday, June 26, 2026

निरसा में एनडीए की प्रचंड जीत पर जश्न, अपर्णा सेनगुप्ता के नेतृत्व में हुआ उत्सव…

निरसा:बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड बहुमत से जीत की खुशी धनबाद जिले के निरसा स्थित पंडरा मोड़ पर भी देखने को मिली। भाजपा कार्यालय के समीप समर्थक और कार्यकर्ता बड़े उत्साह के साथ जश्न मनाते नजर आए।

पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता के नेतृत्व में एनडीए समर्थकों ने ढोल–नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए, पटाखे फोड़कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया।
हाथों में पार्टी के झंडे लिए कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ खुशियाँ बांटते दिखे।

पूरे इलाके में होली–दिवाली जैसे उत्सव का माहौल छा गया था।

“यह जनता के विश्वास की जीत है” — अपर्णा सेनगुप्ता

जश्न के बीच पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने बिहार की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा—“यह जीत जनता के विश्वास और एनडीए सरकार पर जताए गए भरोसे का परिणाम है। बिहार की जनता ने विकास और स्थिरता के पक्ष में स्पष्ट जनादेश दिया है।”

अपर्णा सेनगुप्ता ने कार्यकर्ताओं के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि यह जीत एनडीए की नीतियों और नेतृत्व में जनता के भरोसे का प्रमाण है।

 

spot_img
Video thumbnail
प्रिंस खान गैंग का शातिर अपराधी करने वाला था बड़ा कांड हो गया आर्म्स और कारतूस के साथ गिरफ्तार..
03:54
Video thumbnail
झरिया:निगम में जुर्माना भरने के बाद RS पैलेस का खुला ताला,ये हुई थी अनियमितता..!#Jharia
00:53
Video thumbnail
मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर पुलिस अलर्ट, एसडीपीओ निरसा के नेतृत्व में निकाला गया
01:39
Video thumbnail
कलियुगी बेटे की करामात,अनुकंपा पर नौकरी पाने के लिए BCCL स्टोर कीपर पिता की शूटरों से करवा दी ह'त्या
03:41
Video thumbnail
अब बैंक मोड़ में सड़क पर गाड़ी लगाने की आवश्यकता नही DMC मॉल दे रही है फ्री पार्किंग की सुविधा...!
02:36
Video thumbnail
धनबाद ट्रैफिक पुलिस की DRM चौक पर तगड़ा वाहन जांच अभियान,अगर कागजात और हेलमेट नही है तो चालान कटना तय
01:46
Video thumbnail
Venezuela में 7.1 तीव्रता वाले भूकंप ने ऐसे मचाई तबाही,कई इमारत क्षतिग्रस्त तो कुछ जमींदोज..!
00:09
Video thumbnail
11 scopes इम्पैक्ट:धनबाद के इस वार्ड में शुरू हुई सड़क एवं नाले की जीर्णोद्धार..!
04:17
Video thumbnail
रात 12 बजे टुंडी से बेख़ौफ़ वापस लौट आते हैं तो वह रघुवर दास की देन है कांग्रेस JMM की नही:ढुलु महतो
00:43
Video thumbnail
राहुल मोदी जी के समय में कश्मीर तक पद यात्रा कर पाएं जो नेहरू इंदिरा के समय संभव नही था:ढुलु महतो
00:43

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular