मुंबई: नटराज गोपीकृष्ण परंपरा सम्मान 2025 समारोह में प्रतिष्ठित अभिनेत्री पूनम ढिल्लों, लोकप्रिय कॉमेडियन सुनील पाल, और सुप्रसिद्ध कथक गुरु वैभव जोशी को सम्मानित किया गया।
इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन एक्टिनो एंटरटेनमेंट की संस्थापक एवं प्रोड्यूसर किर्रोन शर्मा द्वारा किया गया। समारोह में उपस्थित अतिथियों ने तीनों की कला और मनोरंजन जगत में उल्लेखनीय योगदान की सराहना की।
समारोह में कला जगत की शान बढ़ाने वाले इन व्यक्तियों को नटराज गोपीकृष्ण परंपरा सम्मान 2025 से सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया।






















