36.6 C
Jharkhand
Sunday, June 7, 2026

नारायणपुर मे मस्जिद की छत ढलाई कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री प्रतिनिधि अझारुद्दीन….

धनबाद: नारायणपुर प्रखंड के केंदुआ स्थित बड़ी मस्जिद में सोमवार को छत ढलाई का महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के प्रतिनिधि के रूप में अझारुद्दीन ने शिरकत की उनके पहुंचते ही उलेमा–ए–कराम मस्जिद कमेटी के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने फूल–मालाओं और गर्मजोशी भरे स्वागत से उनका अभिनंदन किया पूरे कार्यक्रम में आपसी भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला

सभा को संबोधित करते हुए अझारुद्दीन ने कहा कि मस्जिद केवल इबादत की जगह नहीं बल्कि अमन, इंसानियत और भाईचारे की सबसे बड़ी मिसाल है बड़ी मस्जिद की छत ढलाई जैसा नेक काम दीन और समाज दोनों के लिए अहम है इस पुनीत कार्य में शामिल होना मेरे लिए इज़्ज़त और सौभाग्य है अल्लाह तआला इस मस्जिद को तरक्की रौनक और बरकत से नवाजे और यहां आने वाली हर दुआ को कबूल फरमाए

उन्होंने यह भी बताया कि मंत्री डॉ. इरफान अंसारी भले ही व्यस्त हों लेकिन क्षेत्र के लोगों के प्रति उनका लगाव और जिम्मेदारी कभी कम नहीं होती उन्होंने कहा कि मंत्री जी लगातार फोन पर कार्यक्रम की जानकारी लेते रहे और बड़ी मस्जिद की छत ढलाई कार्य पूरा होने की दुआ और मुबारकबाद प्रेषित की है

अझारुद्दीन ने कहा कि मस्जिद का निर्माण केवल दीवारें खड़ी करना नहीं बल्कि समाज को मजबूत नींव देना है यह वह जगह है जहां इंसानियत, मोहब्बत और एकता की सीख मिलती है इस कार्य का हिस्सा बनकर दिल को सुकून और खुशी मिली

कार्यक्रम के अंत में मस्जिद कमेटी ने मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और उनके प्रतिनिधि अझारुद्दीन का आभार व्यक्त किया तथा आगे भी समुदायिक विकास कार्यों में सहयोग की उम्मीद जताई

spot_img
Video thumbnail
गोमो पुराना बाजार जहां महात्मा गांधी की प्रतिमा के निकट कूड़े-कचड़े का अंबार,क्यो मौन हैं जिम्मेवार..
02:26
Video thumbnail
जमुआ:तीन महुआ की घटना के बाद आपसी सौहार्द बनाये रखने को लेकर शांति समिति की बैठक,सुनिए SDPO/SDM की
03:19
Video thumbnail
धैया में खुल गया S LOUNJ फैमिली सैलून,यहां की आकर्षक फैमिली ऑफर का लाभ उठाएं,ब्यूटी इंडस्ट्री में
03:35
Video thumbnail
गोविंदपुर के भितिया में स्वास्थ्य केंद्र स्थानांतरण को लेकर विवाद, ग्रामीणों में भारी आक्रोश...
03:46
Video thumbnail
पटना:खान सर कोर्ट में नहीं करेंगे आत्मसमर्पण, सोमवार को अग्रिम जमानत की याचिका कर सकते हैं दाखिल...!
00:52
Video thumbnail
टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी का हुआ चयन,एक बिहारी सब पर भारी...
01:25
Video thumbnail
रेजलीबांध तालाब सौंदर्यीकरण में रास्ता बंद करने को ले हंगामा,ग्रामीणों ने DC से मिल लगाई थी गुहार...
05:19
Video thumbnail
रेजलीबांध तालाब सौंदर्यीकरण में रास्ता बंद करने को ले हंगामा,ग्रामीणों ने DC से मिल लगाई थी गुहार...
05:19
Video thumbnail
लोक नायक जयप्रकाश नारायण को कोयलांचल ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि...
03:23
Video thumbnail
घटिया नाली निर्माण को लेकर झरिया के इस क्षेत्र में लोगों का आक्रोश...
03:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!