31.6 C
Jharkhand
Tuesday, September 15, 2026

सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार…

रांची : रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के एक नेटवर्क का खुलासा किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि इस अवैध कारोबार का मुख्य सरगना मौके से फरार हो गया।

एक जनवरी की रात करीब साढ़े दस बजे रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रूगड़ीगड़ा इलाके में अवैध रूप से गांजा की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

जैसे ही पुलिस टीम मधुकम रूगड़ीगड़ा स्थित एक घर पर पहुंची, वहां मौजूद लोग पुलिस को देखकर पीछे की बाउंड्रीवाल की ओर भागने लगे। इसी दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर दो लोगों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नुतून लिंडा उर्फ मिथुन और अमन जायसवाल के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान पुलिस ने घर से करीब एक किलो 52 ग्राम गांजा, गांजा बिक्री से जुड़े 2 लाख 71 हजार रुपये नकद, दो स्कूटी और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इस अवैध कारोबार का मुख्य सरगना नन्हकु लिंडा है, जो बाहर से गांजा लाकर इनसे पुड़िया बनवाकर बिक्री करवाता था। पुलिस को देखकर वह अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

इस मामले में सुखदेवनगर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

spot_img
Video thumbnail
वासेपुर में पीटने के बाद बंटी खान का बयान हुआ वायरल,कहा मेरा भाई आतंकवादी पुलिस कर दे इनकाउंटर....!
00:43
Video thumbnail
पूनम ह'त्या'कांड का पुलिस ने किया खुलासा,बहु को रास्ते से हटाने के लिए ससुर ने रची थीं साजिश,5अरेस्ट
03:37
Video thumbnail
बाबूलाल मरांडी के लिए DC के पास time नही है तो कार्यपालिका &विधायिका में टकराव की स्थिति है :जयराम
01:54
Video thumbnail
फुटबॉल मंच बना अखाड़ा,कांग्रेस नेता सोहराब ने JMM के अख्तर को कहा कोयला चोर,जवाब मिला लोहा चोर.बवाल!
00:54
Video thumbnail
डुमरी में झाड़ू लदी ट्रक पलटी, सड़क हुआ जाम, मौके पर पुलिस...
00:42
Video thumbnail
वासेपुर में कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पब्लिक ने जड़ दिया थप्पड़...
00:16
Video thumbnail
वासेपुर की गलियों में बंटी खान की पुलिस ने कराई परेड, इकबाल खान ने भी कह दी ये बड़ी बात
01:56
Video thumbnail
कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड देखिए वासेपुर की गलियों में
00:42
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई बंटी खान हुआ गिरफ्तार,धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा...
00:37
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई कुख्यात बंटी खान गिरफ्तार.विदेश भागने की फ़िराक में था पर चढ़ गया धनबाद
03:47

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular