31.7 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

धनबाद रिंग रोड जमीन मुआवजा गड़बड़ी मामला: ACB की बड़ी कार्रवाई, 16 से अधिक गिरफ्तार…

धनबाद: धनबाद रिंग रोड भूमि अधिग्रहण मुआवजा गड़बड़ी मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार रात से शुक्रवार सुबह तक चली छापेमारी के दौरान एसीबी की टीम ने अलग-अलग स्थानों से 16 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए लोगों में भू-राजस्व विभाग से जुड़े कई पदाधिकारी और बिचौलिए शामिल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि रिंग रोड निर्माण के लिए राज्य सरकार द्वारा रैयतों की भूमि अधिग्रहित की गई थी, लेकिन मुआवजा भुगतान में भारी अनियमितताएं की गईं।

अनुमान के मुताबिक इस मामले में करीब 300 करोड़ रुपये तक के मुआवजा घोटाले का आरोप है। वर्ष 2014 में मामला उजागर होने के बाद राज्य सरकार ने पहले इसकी जांच निगरानी ब्यूरो को सौंपी थी, जिसे बाद में एसीबी को सौंपा गया।

प्रारंभिक जांच में गड़बड़ी की पुष्टि होने के बाद उस समय के तत्कालीन जिला भू-अर्जन पदाधिकारी उदयकांत पाठक, लाल मोहन नायक समेत कई अन्य अधिकारियों को निलंबित किया गया था।

बताया जाता है कि इस घोटाले में मुआवजे की आस लगाए अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। एसीबी की ताजा कार्रवाई से पीड़ितों को न्याय मिलने की उम्मीद फिर से जगी है।

spot_img
Video thumbnail
BCCL कर्मी को कार ने एक बार बनी दो बार टक्कर मार किया जान लेने का प्रयास,पर तस्वीरें CCTV में हो गयी
01:49
Video thumbnail
गिरिडीह में चेन छिनतई की दो घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, कटिहार से दोनों सोने की चेन बरामद
02:58
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular