निरसा: रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व संपन्न हो इसे लेकर बुधवार की शाम निरसा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रजत मणिक बाखला के नेतृत्व में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च के माध्यम से आम नागरिकों को शांति, भाईचारा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया। साथ ही लोगों से अपील की गई कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें। फ्लैग मार्च चिरकुंडा थाना परिसर से शुरू होकर तालडांगा, कुमारधुबी, मैथन मोड़, गलफरबाड़ी, पंचेत, कालूबथान, निरसा, एमपीएल ओपी एवं मैथन ओपी में तक निकला ।
इस दौरान पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ मौजूद रहा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।






















