29.7 C
Jharkhand
Sunday, September 13, 2026

धनबाद में हत्या की कथित साजिश नाकाम, कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार; 3 फरार

आधी रात गुप्त सूचना पर भूली में पुलिस की छापेमारी

धनबाद: अपराध की योजना बना रहे बदमाशों के खिलाफ धनबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भूली ओपी क्षेत्र से एक युवक को हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मौके पर मौजूद तीन अन्य युवक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस को 12 सितंबर 2026 की रात करीब 12:05 बजे सूचना मिली थी कि सी-ब्लॉक स्थित छठ घाट के पास भूली के एक सुनसान स्थान पर कुछ युवक हथियार के साथ जमा हैं और किसी गंभीर अपराध को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।सूचना मिलने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देश पर तत्काल छापामारी दल गठित किया गया। टीम ने बताए गए स्थान की घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की।

भागने के दौरान गिरा युवक, पुलिस ने पकड़ा

धनबाद में हत्या की कथित साजिश नाकाम, कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार; 3 फरार

पुलिस के मुताबिक, टीम को देखते ही वहां मौजूद बाइक सवार युवक भागने लगे। भागने के दौरान एक युवक गिर गया, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। वहीं तीन अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। गिरफ्तार युवक की पहचान 23 वर्षीय आसिफ आलम, पिता रशीद आलम, निवासी निचितपुर टाउनशिप, शिव मंदिर के पास, ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र, धनबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो पैंट की कमर के बाईं ओर छिपाकर रखा गया एक देशी कट्टा बरामद हुआ। इसके अलावा बाईं जेब से एक जिंदा कारतूस मिला। पुलिस के अनुसार, कारतूस के पेंदे पर “8 MM KF” अंकित था।

अधिवक्ता जावेद की हत्या की कथित साजिश का दावा

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी और उसके साथियों द्वारा झरिया निवासी अधिवक्ता जावेद की हत्या की कथित साजिश रचे जाने की जानकारी सामने आई। पुलिस के अनुसार, हथियार और कारतूस के संबंध में आरोपी से वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। हालांकि, अधिवक्ता जावेद की हत्या की कथित साजिश में आरोपी की भूमिका और पूरे मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस की आगे की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

हथियार, कारतूस और मोबाइल फोन जब्त

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान तीन सामान जब्त किए हैं। इनमें पैंट की कमर में छिपाकर रखा गया एक देशी कट्टा, “8 MM KF” अंकित एक जिंदा कारतूस और हल्के ऑरेंज रंग का MOTO EDGE 50 मोबाइल फोन शामिल है। मामले में भूली ओपी (बैंकमोड़ थाना) कांड संख्या 164/26, दिनांक 12 सितंबर 2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने BNS की धारा 111(2), 111(3), 111(4), 61(2) तथा Arms Act की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू की है।

यह भी पढ़ें: साहिबगंज: पति ने खुद कराया पत्नी का प्रेमी से विवाह, बाद में गाना गाकर जाहिर की अपनी बात

गिरफ्तार आरोपी का पहले से आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार, आसिफ आलम के खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। इनमें बैंकमोड़ थाना कांड संख्या 145/23 और 147/23 तथा चिरकुंडा थाना कांड संख्या 309/2021 शामिल हैं। इन मामलों में भारतीय दंड संहिता और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई थी। पुलिस अब वर्तमान मामले में फरार तीन आरोपियों की तलाश के साथ-साथ कथित हत्या की साजिश से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। छापामारी दल में भूली ओपी प्रभारी पु०अ०नि० विश्वजीत ठाकुर, पु०अ०नि० सोहन कुमार साहु, स०अ०नि० हरिप्रकाश मिश्रा, आरक्षी संटु मांझी और हवलदार ललित उरांव शामिल थे।

spot_img
Video thumbnail
हाजीपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजीव ब्रह्मर्षि पर 10 राउंड से अधिक फायरिंग बाल बाल बच्चे पुलिस
02:14
Video thumbnail
टाइगर जयराम महतो & स्वास्थ्य मंत्री इऱफान अंसारी,आपकी नज़र में दोनों में जनता के लिए बेहतर नेता कौन?
00:31
Video thumbnail
जिसके संग लिया था सात फेरे,उसे छोड़ इंस्टाग्राम प्रेमी की हो गयी बीवी तो पति ने ही कर दिया कन्यादान..
00:22
Video thumbnail
यंग लीडर भारत 2027 का आयोजन,देश की विकाश की रूप रेखा पर युवाओं की परखी जाएगी प्रतिभा...
03:03
Video thumbnail
छपरा में आयोजित हुई नेशनल लोक अदालत, सैकड़ों मामलों का ऑन स्पोर्ट निष्पादन भी हुआ...
01:07
Video thumbnail
धनबाद में SONU-MONU के दूसरे प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ कल, Alokik Emporio Mall में खुलेगा नया शोरूम
02:14
Video thumbnail
मॉनसून खेल महोत्सव में पहुंचे CIMFAR निदेशक,एके मिश्रा ने खास बातचीत में क्या-क्या बताया
04:20
Video thumbnail
पति को छोड़ इंस्टाग्राम प्रेमी की हो गयी पत्नी,पति ने ही कर दिया कन्या दान,अजब प्रेम की गजब कहानी...
01:43
Video thumbnail
मेयर संजीव सिंह के वकील जावेद की हत्या की साजिश नाकाम! आर्म्स-कारतूस संग अपराधी गिरफ्तार, रामगढ़ जेल
02:56
Video thumbnail
पटना SSP ने क्राइम मीटिंग में अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने का मंत्र देते हुए सभी थानेदारों को
01:54

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular