29.7 C
Jharkhand
Sunday, September 13, 2026

धनबाद के युवाओं के लिए बड़ा मौका, Viksit Bharat Quiz में शामिल होकर राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का अवसर

15 से 29 वर्ष के युवा ले सकते हैं हिस्सा

धनबाद: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तहत मेरा युवा भारत (MY Bharat) की ओर से राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2027 के अंतर्गत ‘विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग 2027’ (VBYLD 2027) का आयोजन किया जा रहा है। माय भारत धनबाद के उप निदेशक सूर्यकांत कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का पहला चरण ‘विकसित भारत प्रश्नोत्तरी (Viksit Bharat Quiz)’ है। यह क्विज MY Bharat पोर्टल पर आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में देशभर के 15 से 29 वर्ष की आयु के युवा हिस्सा ले सकते हैं। इसका उद्देश्य युवाओं को विकसित भारत @2047 की परिकल्पना से जोड़ना, उनमें जिज्ञासा और नेतृत्व क्षमता विकसित करना तथा उन्हें राष्ट्रीय मंच पर अपने विचार रखने का अवसर देना है।

20 सवालों की क्विज, 10 मिनट में देना होगा जवाब

धनबाद के युवाओं के लिए बड़ा मौका, Viksit Bharat Quiz में शामिल होकर राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का अवसर

विकसित भारत क्विज में भागीदारी पूरी तरह निःशुल्क है। प्रतियोगिता में कुल 20 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और प्रतिभागियों को क्विज पूरी करने के लिए 10 मिनट का समय मिलेगा। क्विज में शामिल होने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। युवाओं से समय सीमा के भीतर प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की गई है।

क्विज से राष्ट्रीय संवाद तक पहुंचने का मौका

विकसित भारत क्विज में चयनित प्रतिभागियों को आगे की विभिन्न प्रक्रियाओं में शामिल होने का अवसर मिलेगा। इनमें निबंध लेखन, जिला स्तरीय प्रस्तुतीकरण, राज्य स्तरीय VBYLD और राष्ट्रीय संवाद जैसे चरण शामिल हैं। इन चरणों के माध्यम से चयनित युवा अपनी प्रतिभा और विचारों को व्यापक मंच पर रखने का अवसर हासिल कर सकेंगे। प्रतियोगिता युवाओं को नेतृत्व क्षमता विकसित करने और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

यह भी पढ़ें: धनबाद में हत्या की कथित साजिश नाकाम, कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार; 3 फरार

जनवरी 2027 में नई दिल्ली में होगा राष्ट्रीय कार्यक्रम

राष्ट्रीय स्तर पर चयनित युवाओं को 10 से 12 जनवरी 2027 तक नई दिल्ली में आयोजित VBYLD 2027 में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। इस दौरान युवाओं को विशेषज्ञों, केंद्रीय मंत्रियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। क्षेत्रीय स्तर पर चयनित फाइनलिस्टों को प्रधानमंत्री के समक्ष भी अपने विचार रखने का अवसर मिलने की जानकारी दी गई है। माय भारत धनबाद के उप निदेशक सूर्यकांत कुमार ने जिले के युवाओं से इस कार्यक्रम का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने और बड़ी संख्या में प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है।

spot_img
Video thumbnail
हाजीपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजीव ब्रह्मर्षि पर 10 राउंड से अधिक फायरिंग बाल बाल बच्चे पुलिस
02:14
Video thumbnail
टाइगर जयराम महतो & स्वास्थ्य मंत्री इऱफान अंसारी,आपकी नज़र में दोनों में जनता के लिए बेहतर नेता कौन?
00:31
Video thumbnail
जिसके संग लिया था सात फेरे,उसे छोड़ इंस्टाग्राम प्रेमी की हो गयी बीवी तो पति ने ही कर दिया कन्यादान..
00:22
Video thumbnail
यंग लीडर भारत 2027 का आयोजन,देश की विकाश की रूप रेखा पर युवाओं की परखी जाएगी प्रतिभा...
03:03
Video thumbnail
छपरा में आयोजित हुई नेशनल लोक अदालत, सैकड़ों मामलों का ऑन स्पोर्ट निष्पादन भी हुआ...
01:07
Video thumbnail
धनबाद में SONU-MONU के दूसरे प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ कल, Alokik Emporio Mall में खुलेगा नया शोरूम
02:14
Video thumbnail
मॉनसून खेल महोत्सव में पहुंचे CIMFAR निदेशक,एके मिश्रा ने खास बातचीत में क्या-क्या बताया
04:20
Video thumbnail
पति को छोड़ इंस्टाग्राम प्रेमी की हो गयी पत्नी,पति ने ही कर दिया कन्या दान,अजब प्रेम की गजब कहानी...
01:43
Video thumbnail
मेयर संजीव सिंह के वकील जावेद की हत्या की साजिश नाकाम! आर्म्स-कारतूस संग अपराधी गिरफ्तार, रामगढ़ जेल
02:56
Video thumbnail
पटना SSP ने क्राइम मीटिंग में अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने का मंत्र देते हुए सभी थानेदारों को
01:54

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular