32.7 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव रुझानों में भाजपा गठबंधन की बड़ी बढ़त, रांची में जश्न…

रांची: महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव के रुझानों में भाजपा गठबंधन बड़ी जीत की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। इसी को लेकर राजधानी रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच भारी उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, रंग-गुलाल उड़ाए और एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी का इज़हार किया। भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल बना हुआ है, जहां कार्यकर्ता इसे पार्टी के लिए बड़ी राजनीतिक सफलता बता रहे हैं।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और एनडीए गठबंधन बीएमसी चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ चुका है। इस उपलब्धि पर महाराष्ट्र के नेताओं, कार्यकर्ताओं और जनता को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि मुंबई की जनता ने एक बार फिर भाजपा और एनडीए गठबंधन पर भरोसा जताया है, जिससे प्रचंड बहुमत के साथ सरकार गठन का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में मिल रही लगातार चुनावी सफलताओं की झलक महाराष्ट्र में भी देखने को मिल रही है—चाहे वह लोकसभा चुनाव हों, विधानसभा चुनाव हों या फिर बीएमसी चुनाव। वर्षों तक जहां ठाकरे बंधुओं का दबदबा रहा, वहां इस बार जनता ने पुरानी राजनीति को नकारते हुए भगवा लहराया और कमल खिलाने का काम किया है।

spot_img
Video thumbnail
BCCL कर्मी को कार ने एक बार बनी दो बार टक्कर मार किया जान लेने का प्रयास,पर तस्वीरें CCTV में हो गयी
01:49
Video thumbnail
गिरिडीह में चेन छिनतई की दो घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, कटिहार से दोनों सोने की चेन बरामद
02:58
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular