28.1 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

यात्रियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, खादगढ़ा बस स्टैंड में स्लीपर बसों की विशेष जांच…

रांची: रांची में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। उपायुक्त के निर्देश पर शुक्रवार को कांटाटोली स्थित खादगढ़ा बस स्टैंड में स्लीपर बसों की विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाली बसों पर कार्रवाई भी की गई।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार चलाए गए इस संयुक्त अभियान में उप परिवहन आयुक्त-सह-सचिव हरविंश पंडित, मोटरयान निरीक्षक विमल किशोर सिंह तथा जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार मौजूद रहे।

अभियान के दौरान स्लीपर बसों के बॉडी निर्माण, फिटनेस, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य तकनीकी मानकों की गहन जांच की गई। जांच का मुख्य उद्देश्य केंद्रीय सड़क परिवहन संस्थान (CIRT) की सिफारिशों के अनुपालन को सुनिश्चित करना था।

विशेष रूप से स्लीपर बसों में फायर डिटेक्शन एंड सप्रेशन सिस्टम, फायर एक्सटिंग्विशर, इमरजेंसी एग्जिट, रूफ हैच और ड्राइवर पार्टीशन जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर फोकस किया गया।
जांच अभियान के दौरान कुल 21 स्लीपर बसों की जांच की गई। सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वाले बस संचालकों को नोटिस जारी किए गए, वहीं बस चालकों और सहायकों को निर्देश दिया गया कि वे निर्धारित मानकों का सख्ती से पालन करें।

spot_img
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular