21.1 C
Jharkhand
Thursday, October 29, 2026

कोयलांचल में माघी काली पूजा की धूम…

धनबाद:कोयलांचल क्षेत्र में माघी काली पूजा की धूम देखने को मिल रही है। खासकर बंगाल से सटे इलाकों में यह पूजा उत्सव के रूप में मनाई जा रही है। जगह-जगह श्रद्धालु पूरे विधि-विधान के साथ माँ काली की आराधना कर रहे हैं।

इसी कड़ी में बाघमारा के जोगता अंतर्गत मोदीडीह नया श्यामबाजार, 07 नंबर बस्ती स्थित माँ इक्षापूर्ति काली मंदिर में भी माघी काली पूजा बड़े ही धूमधाम से आयोजित की जा रही है। द्विदिवसीय इस पूजा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया।

कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और युवतियां सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं। श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमते-नाचते हुए कतरास-कतरी नदी तट पहुंचे, जहां विधिवत जल भराई की गई।

इस आयोजन को लेकर मुख्य पुजारी बाममार्गी साधक छोटू भगत ने बताया कि माघ मास में काली पूजा का विशेष महत्व है। इस पूजा के संपन्न होने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने पूजा में शामिल सभी श्रद्धालुओं के लिए माँ काली से सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।

spot_img
Video thumbnail
ATM से कैश निकालने वाले सावधान!मशीन में कार्ड फंसा धोखाधड़ी करने वाले शातिरों को पकड़ पुलिस को सौंपा..
04:09
Video thumbnail
गोविंदपुर पहुंचे धनबाद DC-SSP,बड़ा नावाटांड पंचायत का किया निरीक्षण,व्यवस्था देख हुए संतुष्ट...
03:12
Video thumbnail
गोकुल बस के चपेट में आया सड़क पार कर रहा ज़ाहिर हुसैन,आक्रोशित लोगों ने निरसा में किया NH 19 जाम...
04:31
Video thumbnail
धनबाद के गोविंदपुर से भीतिया तक NH 19 पर फिर महाजाम,रात @ 10PM Live...
01:08
Video thumbnail
बारामूड़ी खटाल में the Great धनबाद पॉलिटिक्स जारी,अब जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने सांसद को ऐसे दिखायाआईना
03:24
Video thumbnail
बारामूड़ी खटाल वासियों के हमदर्द बने वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय दुबे,कहा नही हटेगा आपका आशियाना...
01:53
Video thumbnail
धनबाद के पिकल बॉल कोच बॉलीवुड कलाकारों को दे रहे हैं प्रशिक्षण,नेशनल में दीपक ने धनबाद का नाम किया
06:02
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल को लेकर चरम सीमा पर पहुंची राजनीति,अब चलेगा बुलडोजर या बचेगा आशियाना...
06:13
Video thumbnail
दवा माफियाओं को लूट की छूट क्यो? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को लगायी फटकार...
03:40
Video thumbnail
सांसद ढुलु महतो की मौजूदगी में बारामुड़ी खटाल में महापंचायत:लेकिन हेमंत यादव ने ये क्या कह दिया...?
02:30

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular