27.1 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

धुर्वा से लापता दो नाबालिग बच्चे सकुशल बरामद, SIT की कार्रवाई जारी…

रांची: रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र अंतर्गत जगरनाथपुर स्थित शालीमार मैदान मौसीबाड़ी से लापता हुए दो नाबालिग बच्चों को झारखंड पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। बरामद बच्चों की पहचान अंशु कुमार और अंशिका कुमारी के रूप में हुई है।

घटना के बाद बच्चों के परिजनों की शिकायत पर धुर्वा थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए राज्य के विभिन्न इलाकों में छापेमारी की।
जांच के दौरान कई किशोर एवं किशोरियों को सत्यापन हेतु संरक्षण में लिया गया। पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया कि बच्चों को बहला-फुसलाकर अलग-अलग स्थानों पर ले जाया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए SIT द्वारा झारखंड के विभिन्न जिलों के साथ-साथ सीमावर्ती राज्यों में भी लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बच्चों से जुड़े अपराधों में संलिप्त किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और मामले में आगे की कार्रवाई लगातार जारी है।

spot_img
Video thumbnail
निरसा में शवदाह गृह का शिलान्यास,4.5 लाख की लागत से बनेगी...
03:00
Video thumbnail
जमीन कब्जा के आरोपों पर कृष्ण मुरारी चौधरी का पलटवार,गलतबयानी करने वाले पर करेंगे मानहानि का मुकदमा.
10:37
Video thumbnail
"इंस्टाग्राम पर छाए PM मोदी,नई रील में पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था का किया वादा''
01:20
Video thumbnail
JPSC धांधली की परतें खुलनी शुरू! CID की ताबड़तोड़ कार्रवाई, जांच में रोज हो रहे नए खुलासे...
01:14
Video thumbnail
BCCL कर्मी को कार ने एक बार बनी दो बार टक्कर मार किया जान लेने का प्रयास,पर तस्वीरें CCTV में हो गयी
01:49
Video thumbnail
गिरिडीह में चेन छिनतई की दो घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, कटिहार से दोनों सोने की चेन बरामद
02:58
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular