19.6 C
Jharkhand
Friday, October 23, 2026

Dhanbad Railway Rail Jan Samvad: धनबाद जंक्शन पर DRM अखिलेश मिश्र का निरीक्षण, स्वच्छता और यात्री सुविधाओं का लिया जायजा

धनबाद मंडल के 103 स्टेशनों पर रेल जन संवाद

Dhanbad Railway Rail Jan Samvad: रेलवे में स्वच्छता, यात्री सुविधाओं और सुरक्षित रेल यात्रा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 को स्पेशल कैंपेन 6.0 के तहत धनबाद रेल मंडल के 103 रेलवे स्टेशनों पर व्यापक स्तर पर ‘रेल जन संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान के जरिए यात्रियों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं, अनुभवों और सुझावों को जानने का प्रयास किया गया। धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) अखिलेश मिश्र ने धनबाद जंक्शन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर की स्वच्छता और यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।

DRM ने यात्रियों से सीधे बातचीत कर लिया फीडबैक

Dhanbad Railway Rail Jan Samvad: धनबाद जंक्शन पर DRM अखिलेश मिश्र का निरीक्षण, स्वच्छता और यात्री सुविधाओं का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान DRM अखिलेश मिश्र ने यात्रियों से संवाद कर उनकी यात्रा से जुड़े अनुभव और सुझाव जाने। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से भी बातचीत की और स्वच्छता तथा यात्री सुविधाओं से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। रेलवे की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य यात्रियों की अपेक्षाओं को समझना और उनके सुझावों के आधार पर सुविधाओं में निरंतर सुधार को बढ़ावा देना रहा। अभियान में जनभागीदारी के महत्व पर भी जोर दिया गया।

धनबाद-अल्लेप्पी एक्सप्रेस की पैंट्री कार का निरीक्षण

Dhanbad Railway Rail Jan Samvad: धनबाद जंक्शन पर DRM अखिलेश मिश्र का निरीक्षण, स्वच्छता और यात्री सुविधाओं का लिया जायजा

कार्यक्रम के दौरान गाड़ी संख्या 13351 धनबाद–अल्लेप्पी एक्सप्रेस की पैंट्री कार का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में खानपान सेवाओं और उनसे जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। इसके अलावा, गाड़ी संख्या 13352 अल्लेप्पी–धनबाद एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्रियों से भी संवाद किया गया। यात्रियों से उनकी यात्रा के दौरान आने वाली समस्याओं, अनुभवों और सुविधाओं को लेकर सुझाव प्राप्त किए गए।

नुक्कड़ नाटक से स्वच्छता और सुरक्षा का संदेश

Dhanbad Railway Rail Jan Samvad: धनबाद जंक्शन पर DRM अखिलेश मिश्र का निरीक्षण, स्वच्छता और यात्री सुविधाओं का लिया जायजा

 

धनबाद जंक्शन पर स्काउट एंड गाइड के सदस्यों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों को स्वच्छता, सुरक्षा और संरक्षा के प्रति जागरूक किया। इसके जरिए रेलवे परिसर को साफ रखने और रेल यात्रा के दौरान सावधानी बरतने का संदेश दिया गया। DRM ने अधिकारियों, कर्मचारियों और यात्रियों को संबोधित करते हुए रेलवे परिसरों में स्वच्छता बनाए रखने तथा सुरक्षित रेल यात्रा सुनिश्चित करने में सभी की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।

यह भी पढ़ें: Ramgarh Bodyguard Suspicious Death: रामगढ़ के जरजरा में JMM जिलाध्यक्ष के बॉडीगार्ड की मौत से हलचल, आत्महत्या या हादसा? जांच जारी

यात्री सुविधाओं में सुधार पर रेलवे का जोर

रेल जन संवाद अभियान के माध्यम से रेलवे ने यात्रियों की अपेक्षाओं और सुझावों को समझने, सेवाओं में सुधार लाने तथा स्वच्छ और सुरक्षित रेल यात्रा के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी बढ़ाने का प्रयास किया। धनबाद रेल मंडल ने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम से संबंधित जानकारी वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरभ ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

spot_img
Video thumbnail
रेल जन संवाद:DRM ने सुनी यात्रियों से मन की बात,अतिक्रमण, गंदगी औऱ उसके निवारण को ले लगाई फटकार...
02:06
Video thumbnail
नीरज कुमार की उम्मीदवारी पर छोटू सिंह की नाराजगी, संजय झा, उमेश कुशवाहा
02:03
Video thumbnail
गोविंदपुर में प्रेम प्रसंग में बड़ा हंगामा,मौके पर पहुंची पुलिस फिर क्या हुआ जानिए...
00:54
Video thumbnail
धनबाद DRM का रेल जन संवाद,लिया यात्रियों का फ़ीडबैक,किया निरीक्षण,अतिक्रमण देख हुए नाराज़...
05:42
Video thumbnail
धनबाद:बाड़ामुड़ी खटाल!यहां सैकड़ों गोपालक के साथ मवेशी भी रहतें हैं उजाड़ने से पहले बसाने की सोचिए सरकार
08:25
Video thumbnail
टाईगर जयराम के कार्यक्रम के पहुंचे थें राज्यपाल संतोष गंगवार देखिये जयराम का जलवा
05:00
Video thumbnail
जयराम महतो ने दिखाई संवेदनशीलता,थैलेसीमिया पीड़ित बच्ची समेत अन्य जरूरतमंदों को दी आर्थिक सहायता
01:39
Video thumbnail
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में थमा चुनावी भोंपू, प्रचार के आखिरी दिन प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत
02:18
Video thumbnail
धनबाद की बेटी अनंदिता किशोर का क्रिकेट में एक और बड़ा धमाका, कम उम्र में संभाली झारखंड टीम की कमान
00:30
Video thumbnail
छपरा में सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को महिलाओं ने दी भावुक विदाई...
01:11

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular