29.6 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

कुमारधुबी ओवरब्रिज के नीचे कचरा प्रबंधन का होगा समाधान, दुकान और पार्क निर्माण की योजना — अरूप चटर्जी…

निरसा: निरसा अनुमंडल अंतर्गत शिवलीबाड़ी पूरब एवं मध्य पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में कुमारधुबी ओवरब्रिज के नीचे लंबे समय से व्याप्त कचरा प्रबंधन की समस्या को लेकर एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से स्थानीय विधायक अरूप चटर्जी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने ओवरब्रिज के नीचे फैले कूड़े-कचरे के ढेर पर गहरी चिंता व्यक्त की। ग्रामीणों का कहना था कि कचरे के कारण क्षेत्र में बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। साथ ही ग्रामीणों ने ओवरब्रिज के नीचे खाली पड़ी जमीन पर दुकानें और पार्क बनाए जाने का सुझाव भी रखा।

ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि ओवरब्रिज के नीचे उपलब्ध खाली स्थान का योजनाबद्ध और सकारात्मक उपयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इंजीनियरों की सलाह के अनुसार यहां व्यावसायिक दुकानों का निर्माण किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इसके साथ ही पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पार्क का भी निर्माण किया जाएगा।

बैठक में कचरा प्रबंधन को लेकर नई रणनीति पर भी चर्चा हुई। स्थायी समाधान के तहत आसपास की बंद पड़ी कोलियरी (OCP खदानों) के उपयोग और चिरकुंडा नगर परिषद के क्षेत्र विस्तार को लेकर विचार-विमर्श किया गया। सुचारू संचालन के लिए ग्रामीणों द्वारा एक विशेष समिति के गठन का भी निर्णय लिया गया।

बैठक के अंत में उपस्थित ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक अरूप चटर्जी के इस विजन की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

spot_img
Video thumbnail
11 SCOPES (Mirror Of Society) is live
02:35
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular