20.4 C
Jharkhand
Sunday, November 15, 2026

Hemant Soren Kasmar Visit: हेमंत सोरेन अचानक पहुंचे कसमार, कल्पना सोरेन के साथ चाय-पकौड़ी का लिया आनंद

Hemant Soren Kasmar Visit: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार की सुबह अचानक कसमार पहुंच गए। उनके साथ उनकी पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं। बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुख्यमंत्री अपने पैतृक गांव नेमरा से निर्माणाधीन कसमार-बरलंगा सड़क का जायजा लेते हुए कसमार पहुंचे। उनके अचानक पहुंचने से स्थानीय लोगों में उत्सुकता देखी गई।

चाय-पकौड़ी की दुकान पर करीब 10 मिनट रुके मुख्यमंत्री

कसमार पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन तीनकोनिया चौक स्थित कुणाल जायसवाल की चाय-पकौड़ी की दुकान पर पहुंचे। दोनों करीब 10 मिनट तक वहां रुके और पकौड़ी का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने मौजूद ग्रामीणों को भी पकौड़ी खिलाई। मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन को अपने बीच देखकर स्थानीय लोग उत्साहित नजर आए। ग्रामीणों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। मुख्यमंत्री का यह सहज और अनौपचारिक अंदाज इलाके में चर्चा का विषय बना रहा।

मुख्यमंत्री ने कहा- आधिकारिक कार्यक्रम नहीं था

दुकान पर रुकने के दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उनका कसमार दौरा किसी आधिकारिक कार्यक्रम का हिस्सा नहीं था। वह घूमने के उद्देश्य से यहां आए थे। बिना पूर्व सूचना के मुख्यमंत्री के पहुंचने से स्थानीय लोगों को उनसे मिलने और बातचीत करने का अवसर मिला।

सेवाती घाटी का लिया जायजा, विकास पर हुई चर्चा

कसमार से वापसी के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सेवाती घाटी भी पहुंचे और वहां की स्थिति का जायजा लिया। इसकी सूचना मिलने पर बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान घाटी के विकास को लेकर चर्चा हुई। प्राकृतिक खूबसूरती के लिए पहचानी जाने वाली सेवाती घाटी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग लंबे समय से उठती रही है। मुख्यमंत्री के दौरे से स्थानीय लोगों में इस दिशा में विकास की उम्मीद जगी है।

Chhapra Ravan Dahan: छपरा में अहंकार रूपी रावण का दहन, 65 फीट के पुतले का हुआ वध

पर्यटन विकास से रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद

सेवाती घाटी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाता है, तो इससे क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ सकती है। इसके साथ ही स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और आजीविका के नए अवसर पैदा होने की संभावना है। हालांकि, सेवाती घाटी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने को लेकर सरकार की ओर से किसी आधिकारिक घोषणा की जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में स्थानीय लोगों की नजरें अब इस क्षेत्र के विकास को लेकर आगे होने वाली पहल पर टिकी हैं।

स्थानीय झामुमो नेता भी रहे मौजूद

मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार हेंब्रम, विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद शेरे आलम, प्रखंड सचिव सोहेल अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

spot_img
Video thumbnail
महा खरना के।बाद छनाने लगा ठेकुआ, आज पहिला अर्घ्य दिहल जायी
00:35
Video thumbnail
आज विधायक जयराम महतो भी महाखरना का प्रसाद ग्रहण करने हमारे घर पधारें...
00:29
Video thumbnail
कई दशकों से छठ महाव्रत कर रही मेरीमां की खरना के मौके पर उनकी यह तस्वीर हमारे लिए प्रेरणादाई है...
00:36
Video thumbnail
छठ महाव्रत:व्रतियों ने खरना के दिन छठी मईया को लगाया खीर केला पान फूल सुपारी का भोग,कल पहला अर्घ्य..
04:54
Video thumbnail
अररिया पुलिस ने 10 करोड़ की स्मैक के साथ एक को किया गिरफ्तार...
04:46
Video thumbnail
राजेन्द्र सरोवर में छठ घाट की चकाचक सफाई,स्वच्छ माहौल में लाखों व्रती देंगे भगवान भास्कर को अर्घ्य..
02:02
Video thumbnail
कांग्रेस विधायक रौशन बाड़ा पर शर्मनाक आरोप में FIR दर्ज...आरोपों में क्या है सच्चाई!
01:53
Video thumbnail
झारखंड मैदान में कुंभनाथ सिंह के सहयोग से बना अस्थायी तालाब,सौकड़ों व्रती देंगी अर्घ्य
04:41
Video thumbnail
धनबाद के पम्पू तालाब में अधुरी साफ-सफ़ाई के बीच अर्घ्य देंगी छठ व्रती,भीड़ मैनेजमेंट को कमिटी तैयार
05:16
Video thumbnail
धनबाद के गोविंदपुर में सरकारी स्कूल में पांच कमरे वाले नए भवन का MLA चंद्रदेव महतो ने किया शिलान्यास
04:39

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular