32.7 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

61 दिनों से लापता कन्हैया को पुलिस ने कोडरमा से किया सकुशल बरामद…

रांची: 61 दिनों से लापता ओरमांझी निवासी 12 वर्षीय कन्हैया कुमार को रांची पुलिस ने कोडरमा से सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में गठित विशेष जांच टीम (SIT) लगातार सात राज्यों में छापेमारी कर रही थी।
इसी क्रम में रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली कि बच्चा कोडरमा में छिपाकर रखा गया है। सूचना का सत्यापन होने के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कन्हैया को सुरक्षित बरामद कर लिया। पूरे ऑपरेशन की निगरानी स्वयं एसएसपी कर रहे थे।

22 नवंबर 2025 से था लापता

कन्हैया कुमार ओरमांझी थाना क्षेत्र का रहने वाला है और 22 नवंबर 2025 की शाम से लापता था। कन्हैया की मां के अनुसार, वह ओरमांझी ब्लॉक चौक स्थित एसएस प्लस-टू उच्च विद्यालय के पास बच्चों के साथ फुटबॉल खेलने गया था। खेल के बाद वह कुच्चू रोड स्थित ममता मार्केट पहुंचा, जहां उसकी मां सड़क किनारे फुचका बेचती हैं।
वहां उसने खुद चाट बनाया, मां को भी खिलाया और यह कहकर वहां से निकला कि थोड़ी देर में लौट आएगा, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा।

परिवार की हालत बेहद कमजोर

कन्हैया का परिवार आर्थिक और सामाजिक रूप से बेहद कमजोर है। उसका बड़ा भाई कृष्णा कुमार (19 वर्ष) किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित है। छोटी बहन शिवानी कुमारी है, जबकि पिता अर्जुन साव शारीरिक रूप से असमर्थ हैं। कन्हैया कक्षा तीन का छात्र था और शाम के समय मां की फुचका दुकान में मदद करता था।

बच्चा अपहरण गिरोह का हुआ खुलासा

इस मामले की जांच के दौरान रांची पुलिस ने बच्चों की तस्करी में शामिल एक संगठित और खतरनाक गिरोह का भी पर्दाफाश किया है। यह गिरोह बच्चों का अपहरण कर उनसे भीख मंगवाने, देह व्यापार और मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराधों में धकेलता था।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, डीजीपी तदाशा मिश्रा और सीआईडी एडीजी मनोज कौशिक के निर्देश पर एसएसपी राकेश रंजन के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने अब तक 12 अपहृत बच्चों को सकुशल बरामद किया है और 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में विरोधी खेरवार, एंथोनी खेरवार, प्रमोद कुमार, आशिक गोप, राज रवानी, नव खेरवार, सोनी कुमारी, चांदनी देवी, सीता देवी, दिनू भुइयां, संन्यासी खेरवार, मालिन देवी, बेबी देवी, सोनिया देवी और उपैया खेरवार शामिल हैं।
इस पूरे मामले का खुलासा रविवार को एसएसपी राकेश रंजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया।

spot_img
Video thumbnail
BCCL कर्मी को कार ने एक बार बनी दो बार टक्कर मार किया जान लेने का प्रयास,पर तस्वीरें CCTV में हो गयी
01:49
Video thumbnail
गिरिडीह में चेन छिनतई की दो घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, कटिहार से दोनों सोने की चेन बरामद
02:58
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular