18.4 C
Jharkhand
Friday, October 23, 2026

Thakur Kulhi Dance Competition: ठाकुर कुल्ही दुर्गा पूजा में नृत्य प्रतियोगिता, बच्चों की प्रस्तुतियों पर झूमे दर्शक

Thakur Kulhi Dance Competition, धनबाद: ठाकुर कुल्ही दुर्गा पूजा पंडाल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने एकल और समूह नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों पर दर्शक भी झूमते नजर आए।

बच्चों ने एकल और समूह नृत्य से बिखेरा जलवा

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने नृत्य की विभिन्न शैलियों और भाव-भंगिमाओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बच्चों के साथ उनके अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। अभिभावकों ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि समिति प्रत्येक वर्ष बच्चों के मनोरंजन और प्रोत्साहन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करती है। ऐसे आयोजनों से बच्चों की छिपी प्रतिभा को सामने लाने का अवसर मिलता है।

एकल नृत्य में दिव्या कुमारी को प्रथम पुरस्कार

एकल नृत्य प्रतियोगिता में दिव्या कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया। अनिमा कुमारी को दूसरा और नंदिनी सिंह को तीसरा स्थान मिला। वहीं, आरोही गुप्ता को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

समूह नृत्य में नव्या भारती की टीम रही प्रथम

समूह नृत्य प्रतियोगिता में नव्या भारती, आराध्या सिकदार और गुरदीप कौर की टीम को प्रथम पुरस्कार दिया गया। वहीं, रितिका कुमारी और सायंतिका दत्ता की टीम तथा मायरा सिंह और मुस्कान सिंह की टीम को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Thakur Kulhi Dance Competition

अनुभवी निर्णायकों ने किया प्रतिभाओं का मूल्यांकन

कार्यक्रम के संयोजक सुनील चौरसिया ने बताया कि समिति प्रतियोगिताओं के निर्णायक के रूप में अनुभवी शिक्षकों को आमंत्रित करती है, ताकि बच्चों को बेहतर मार्गदर्शन मिल सके और उनकी प्रतिभा को निखारने में मदद हो। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में उपस्थित डॉ. बी. जगदीश राव और जय शंकर ठाकुर को समिति की ओर से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

Thakur Kulhi Dance Competition 2

आशीष जायसवाल ने किया कार्यक्रम का संचालन

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी आशीष जायसवाल ने किया। इस अवसर पर मदन मोहन सिंह, मनोज सिंह, रंजीत जायसवाल, निमाई दा, राजकुमार शर्मा, बिमल कुमार, ओम शंकर ठाकुर, संतोष रजक, शुभम मिश्रा, सुनील चौरसिया, सिद्धार्थ सिन्हा, प्रदीप पाठक, अप्पू चौरसिया, सुशील मिश्रा, शंभू सिंह, मनीष मिश्रा, आयुष, जितेंद्र, जयंत मिश्रा, सुमित पाठक और मनीष जायसवाल सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Thakur Kulhi Dance Competition 1

spot_img
Video thumbnail
रेल जन संवाद:DRM ने सुनी यात्रियों से मन की बात,अतिक्रमण, गंदगी औऱ उसके निवारण को ले लगाई फटकार...
02:06
Video thumbnail
नीरज कुमार की उम्मीदवारी पर छोटू सिंह की नाराजगी, संजय झा, उमेश कुशवाहा
02:03
Video thumbnail
गोविंदपुर में प्रेम प्रसंग में बड़ा हंगामा,मौके पर पहुंची पुलिस फिर क्या हुआ जानिए...
00:54
Video thumbnail
धनबाद DRM का रेल जन संवाद,लिया यात्रियों का फ़ीडबैक,किया निरीक्षण,अतिक्रमण देख हुए नाराज़...
05:42
Video thumbnail
धनबाद:बाड़ामुड़ी खटाल!यहां सैकड़ों गोपालक के साथ मवेशी भी रहतें हैं उजाड़ने से पहले बसाने की सोचिए सरकार
08:25
Video thumbnail
धनबाद डीआरएम का रेल जन संवाद कार्यक्रम एवं निरीक्षण लाइव...
02:00
Video thumbnail
टाईगर जयराम के कार्यक्रम के पहुंचे थें राज्यपाल संतोष गंगवार देखिये जयराम का जलवा
05:00
Video thumbnail
जयराम महतो ने दिखाई संवेदनशीलता,थैलेसीमिया पीड़ित बच्ची समेत अन्य जरूरतमंदों को दी आर्थिक सहायता
01:39
Video thumbnail
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में थमा चुनावी भोंपू, प्रचार के आखिरी दिन प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत
02:18
Video thumbnail
धनबाद की बेटी अनंदिता किशोर का क्रिकेट में एक और बड़ा धमाका, कम उम्र में संभाली झारखंड टीम की कमान
00:30

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular